हॉलीवुड एक्ट्रेस रेजिना किंग के बेटे इयान एलेक्जेंडर जूनियर ने की आत्महत्या

वॉशिंगटन, 23 जनवरी। म्युजिक डायेक्टर इयान एलेक्जेंडर जूनियर ने आत्महत्या कर ली है। महज 26 साल की उम्र में इयान ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। इस बारे में इयान के परिवार की ओर से एक बयान जारी करके जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि इयान दूसरों की जिंदगी में खुशी के बारे में हमेशा सोचने वाले व्यक्ति थे, हमारा परिवार इस मुश्किल समय में निजता और सम्मान की अपेक्षा करता है। बता दें कि इयान एलेक्जेंडर अभिनेत्री-डायरेक्टर रेगिना किंग के बेटे थे। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इयान ने कैसे आत्महत्या की है और उनके इस कदम के पीछे की वजह क्या है।

Recommended Video

    Oscar Winning Director Regina King के इकलौते बेटे ने की Suicide, Celebs दे रहे हौसला |वनइंडिया हिंदी
    regina

    बता दें कि एलेक्जेंडर का जन्म 19 जनवरी 1996 को हुआ था। वह किंग्स परिवार के एकमात्र संतान थे। रेगिना का की शादी इयान एलेक्जेंडर सीनियर से हुई थी, दोनों ने बेटे इयान एलेक्जेंडर जूनियर को जन्म दिया था। हालांकि 2007 में रेगिना का एलेक्जेंडर से तलाक हो गया था, जिसके बाद वह मैलकॉम जमाल वॉर्नर के साथ 2013तक संबंध में रहीं। इयान जूनियर की बात करें तो वह डेसड्यून नाम के बैंड के तहत बतौर डीजे काम कर रहे थ। वह इसी महीने लॉस एंजिलिस में कई शो करने की तैयारी कर रहे थे। पिछले ही हफ्ते उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ट्रैक शेयर किया था। एलेक्जेंडर को अक्सर उनकी मां के साथ रेड कार्पेट इवेंट में देखा जाता था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+