Jayeshbhai Jordaar: इस सीन को लेकर विवादों में फंसी फिल्म, दिल्ली-हाईकोर्ट में याचिका दायर
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के ट्रेलर के एक दृश्य को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में बुधवार को एक याचिका दायर की गई।
मुंबई, 4 मई: अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के रिलीज होने को कुछ ही दिन रह गए हैं। लेकिन, रिलीज होने से पहले ही ट्रेलर में दिखाए एक दृश्य को लेकर फिल्म कानूनी मामलों में फंस गई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे जनता ने भी खूब पसंद किया। अब ट्रेलर में प्रसव पूर्व भ्रूण का लिंग निर्धारण परीक्षण के दृश्य को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है।

इस सीन को लेकर दायर हुई याचिका
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अधिवक्ता पवन प्रकाश पाठक के माध्यम से दायर एक गैर सरकारी संगठन ने कहा है कि, "अल्ट्रासाउंड क्लिनिक दृश्य जहां बिना सेंसर के लिंग चयन के लिए अल्ट्रासाउंड की तकनीक का खुले तौर पर विज्ञापन किया जा रहा है, और धारा 3, 3 ए, 3 बी, 4, 6 के अनुसार इसकी अनुमति नहीं है और इसलिए तत्काल इसको हटा दिया जाए।" फिल्म के खिलाफ दायर इस याचिका के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या फिल्म की रिलीज डेट आगे टल सकती है? हालांकि अभी इसको लेकर फिल्म निर्देशक दिव्यांग ठक्कर की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुआ है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी फिल्म '83' में कपिल देव का रोल अदा करने के बाद अब अपनी अगली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' को लेकर काफी एक्साइटेट हैं। बता दें कि, इस फिल्म में रणवीर सिंह एक मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' 13 मई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री दिक्षा जोशी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आएगी। फिल्म की कहानी पुरूष और महिलाओं को लेकर बनी सामाजिक सोच को बदलने के उद्देश्य से बनाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications