तेजस्वी प्रकाश की गर्दन पर दिखे अजीब लाल निशान, कैमरा देख शरमाईं एक्ट्रेस, यूजर्स ने कहा- क्या छिपा रही हो?

Tejasswi Prakash Video: तेजस्वी प्रकाश डीपनेक ब्राउन कलर के वनपीस ड्रेस में नजर आ रही हैं। हालांकि इस वीडियो में लोगों ने एक ऐसी चीज ढूंढ निकाली है, जो अब हर किसी का ध्यान खींच रही है।

tejasswi prakash

Tejasswi Prakash Video: 'बिग-बॉस' के 15वें सीजन की विनर रह चुकीं टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए उनके आसपास नजर आते हैं। आपको बता दें कि तेजस्वी प्रकाश और उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा का रिलेशनशिप इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की वजह से तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। हालांकि इस वीडियो को लेकर कई लोग तेजस्वी प्रकाश की आलोचना भी कर रहे हैं।

तेजस्वी प्रकाश का वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें कि तेजस्वी प्रकाश इस समय टीवी इंडस्ट्री की काफी फेमस एक्ट्रेस बन चुकी हैं। कलर्स टीवी के सीरियल 'नागिन 6' में नजर आती हैं जिसने उन्हें हर घर में पॉपुलर कर दिया है। बिग बॉस 15 की विजेता रह चुकीं तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में नजर आती हैं। अब तेजस्वी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके चलते उन्हें कई लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

तेजस्वी की गर्दन पर नजर आया अजीब निशान

तेजस्वी की गर्दन पर नजर आया अजीब निशान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को पैपराजी विरल भयनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में तेजस्वी प्रकाश डीपनेक ब्राउन कलर के वनपीस ड्रेस में नजर आ रही हैं। हालांकि इस वीडियो में लोगों ने एक ऐसी चीज ढूंढ निकाली है, जो अब हर किसी का ध्यान खींच रही है। इस वीडियो में एक्ट्रेस की गर्दन पर कुछ अजीब से निशान नजर आ रहे हैं।

लोगों ने कहा- ये तो लव बाइट है

तेजस्वी प्रकाश के गर्दन पर इस तरह के निशान देखकर कई लोगों ने इसे लव बाइट्स बताया है। अब लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग इस वीडियो को देखने के बाद से तेजस्वी प्रकाश से तरह तरह के सावल पूछ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं लोग इस वीडियो को देखने के बाद तेजस्वी के बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा से भी इसको लेकर कई तरह के सवाल पूछत नजर आए हैं।

लव बाइट छिपाती नजर आईं तेजस्वी

आपको बता दें जैसे ही तेजस्वी ने देखा कि पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं तो वह तुरंत अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गईं। ये देखकर अब लोग कयास लगा रहे हैं कि तेजस्वी अपना लव बाइट छिपाने की कोशिश कर रही थीं और इसी वजह से वह बिना तस्वीरें खिंचावाए वहां से जल्दी जल्दी निकल गईं।

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लव स्टोरी

जानकारी के अनुसार टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और एक्टर करण कुंद्रा की पहली मुलाकात 'बिग-बॉस 15' में कंटेस्टेंट के रूप में हुई थी। दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस के घर से ही शुरू हुई थी। शो के दौरान दोनों की कमाल की केमिस्ट्री लोगों को देखने को मिली थी। इस कपल को बिग बॉस के दर्शकों ने भी भरपूर प्यार दिया था। फिलहाल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+