क्या 'कौन बनेगा करोड़पति 15' से आपको आया कोई फोन कॉल? हो रही है धोखाधड़ी, अमिताभ बच्चन ने कही ये बात
Kaun Banega Crorepati 15: टीवी का फेमस रिएलिटी क्वीज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस सीजन में अभी तक 2 कंटेस्टेंट एक करोड़ रुपए जीत डुके हैं। वहीं कई कंटेस्टेंट्स ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से लेकर दर्शकों तक का दिल जीत लिया है। इसी बीच शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रीह है। खबर है कि 'कौन बनेगा करोड़पति 15' नाम पर जबरदस्त धोखाधड़ी चल रही है। लोगों को शो के नाम से फर्जी कॉल किया जा रहा है और इसमें शामिल होने के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट्स को दी चेतावनी
अमिताभ बच्चन से बात करते हुए शो के नए एपिसोड के कंटेस्टेंट मंडल कुमार ने बताया कि वह केबीसी में क्यों आना चाहते थे। उन्होंने खुलासा किया कि वह बिहार के एक छोटे से गांव चंडी से हैं, जहां लोगों को कई गलतफहमियां हैं। इस गांव के लोग सोचते हैं कि कंटेस्टेंट को शो में आने के लिए पैसे देने पड़ते हैं और वह अपने गांव के लोगों को गलत साबित करना चाहते थे। वह लोगों को बताना चाहते ते कि शो में आने के लिए केवल ज्ञान की जरूरत है। वहीं बिग बी ने इस चीज के लिए कंटेस्टेंट मंडल कुमार को धन्यवाद दिया और लोगों से ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करने का अनुरोध भी किया।

बिग बी ने कहा- किसी भी फर्जी कॉल पर विश्वास न करें
अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट्स को गेम शो में शामिल होने के लिए पैसे न देने की चेतावनी दी। अमिताभ बच्चन ने शो में कैमरे पर खुद कहा- हां, बहुत सारी अफवाहें फैलती हैं और कई लोगों को फर्जी कॉल भी आते हैं। कॉल पर लोगों को कहा जाता है कि आपको कौन बनेगा करोड़पति में शामिल होने के लिए चुना गया है। लेकिन जो भी दर्शक ये शो देख रहे हैं, मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उन कॉल्स पर विश्वास न करें। इस शो में आने के लिए हर व्यक्ति को एक परीक्षा देनी हती है और केवल आपका ज्ञान ही आपको शो में ला सकता है। इस शो का हिस्सा बनने के लिए कहीं पर भी कोई पैसे नहीं देने होते।












Click it and Unblock the Notifications