'मेरा फायदा उठाने की कोशिश की', सांसद रवि किशन का चौंकाने वाला खुलासा, एक्टर ने खोली इंडस्ट्री की पोल
Ravi Kishan On Casting Couch: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन इन दिनों बॉलीवुड और बेव सीरीज में भी अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेर रहे हैं। रवि किशन एक्टिंग के साथ साथ राजनीति में भी काफी एक्टिव हैं।
रवि किशन का कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा
आपको बता दें कि 450 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके रवि किशन भी कास्टिंग काउच का शिकार हुए हैं। रवि किशन ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों के दौरान कास्टिंग काउच का सामना करने के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है।

मुंबई में किया था चुनौतियों का सामना
रवि किशन ने एक पॉडकास्ट शो में बताया है कि जब वह कम उम्र में बिहार में अपना गांव छोड़कर मुंबई आए थे तो उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि वह लोग काफी गरीब थे और इससे बचने के लिए ही वह मुंबई पहुंचे थे।
'अपने वैल्यूज से समझौता मत करो'
रवि किशन ने शुभांकर मिश्रा को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि मुंबई में शुरुआती दिनों में कुछ लोगों ने उनकी कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश की थी लेकिन वह दृढ़ रहे और उन्होंने अपने वैल्यूज से समझौता नहीं करने का फैसला किया।
'लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं'
इंटरव्यू में रवि किशन ने फिल्म इंडस्ट्री में यौन शिकारियों द्वारा पुरुषों को निशाना बनाए जाने के मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा- जब आप युवा और अच्छे दिखने वाले होते हैं, जब आप फिट होते हैं लेकिन आपके पास पैसे नहीं होते हैं, तो कुछ लोग आपका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करते हैं। ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि कई क्षेत्रों में होता है। उन लोगों को उम्मीद होती है कि इसे जरूरत है तो ये काम करेगा।
रवि किशन कास्टिंग काउच का हुए थे शिकार
रवि किशन ने बताया कि कैसे उनकी दुबले शरीर, लंबे बाल और एक बाली ने मुंबई में सबका ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने एक्टर्स को ऐसे दबावों के आगे न झुकने की सलाह दी और इस बात पर जोर दिया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। रवि किशन ने साफ कहा- मैंने अपनी युवावस्था में ऐसे कई हमलों का सामना किया है। मैं कास्टिंग काउच का शिकार हुआ हूं।
'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है'
रवि किशन ने आगे कहा- मैं हर किसी को बताना चाहता हूं कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। मैं ऐसे कई लोगों को जानता हूं जिन्होंने ऐसे शॉर्टकट अपनाने की कोशिश की है और उन्हें इसके लिए बाद में पछतावा हुआ है। वह फंस गए हैं या उन्होंने अपनी जान ले ली है।
'मेरे दोस्त आगे निकल गए और मैं पीछे रहे गया'
रवि किशन ने कहा- मैंने अपनी सफलता के पल का इंतजार करने का विकल्प चुना था। मैंने शॉर्टकट से किसी को स्टार बनते नहीं देखा। अपने समय आने की प्रतीक्षा करें। सब्र रखो। एक दिन सूरज उगेगा। 90 के दशक में मेरे सभी दोस्त, अक्षय कुमार और अजय देवगन, सुपरस्टार बन गए लेकिन मैंने अपने सही समय का इंतजार किया।
रवि किशन के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स
रवि किशन को आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'लापता लेडीज' में देखा गया था। ये फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भी गई थी लेकिन हालांकि इसे नॉमिनेशन के लिस्ट में जगह नहीं मिल पाई है। इसके अलावा रवि किशन को नेटफ्लिक्स की धमाकेदार वेब सीरीज 'मामला लीगल है' में भी देखा गया था। अब जल्द ही इस सीरीज का नया सीजन रिलीज होगा जिसमें एक बार फिर से रवि किशन नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications