Bigg Boss 18: सलमान खान को बिग बॉस से रिप्लेस करने पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं सिर्फ इस शो का'

Ravi Kishan On Bigg Boss 18: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 में कंटेस्टेंट 5 हफ्ते पूरे कर लिए हैं। इस शो को सलमान खान होस्ट करते आ रहे हैं। सलमान की वजह से शो को टीआरपी भी खूब मिलती है। अब बिग बॉस 18 को सलमान के साथ-साथ रवि किशन भी होस्ट करते हुए नजर आएंगे। शो में रवि पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे।

उनके सेगमेंट का नाम 'दईया रे दईया विद रवि भैया गर्दा उड़ा देंगे' होगा। रवि किशन का रिश्ता बिग बॉस से काफी पुराना है। वो इस शो के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा वो बिग बॉस ओटीटी के सीजन 3 को भी होस्ट किया था। उनके द्वारा होस्ट किए गए एपिसोड्स को जनता ने खूब पसंद किया था।

Ravi Kishan On Bigg Boss 18 Hosting salman khan

सलमान होस्ट हैं और मैं को-होस्ट
एक इंटरव्यू में रवि किशन से सलमान को रिप्लेस करने पर प्रश्न पूछा गया। जवाब में उन्होंने कहा, नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सबसे पहले तो मैं उन्हें प्रणाम करता हूं, वो लीजेंड है। वो मेरे दोस्त भी हैं। शो से उन्हें कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है। सलमान बिग बॉस के होस्ट हैं और मैं इसे को-होस्ट कर रहा हूं। मैं बस रविवार को होस्ट करूंगा और सलमान शुक्रवार-शनिवार के दिन घरवालों से बात करेंगे। रवि ने आगे बताया कि इसमें मेरा किरदार कभी 'लापता लेडीज' के मनोहर तो कभी 'मामला लीगल है' के वकील की तरह रहेगा।

रविवार एपिसोड होस्ट करेंगे रवि
बता दें, सलमान अब शो को शुक्रवार और शनिवार के दिन होस्ट करेंगे। रविवार एपिसोड की जिम्मेदारी रवि किशन को मिली है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग के साथ-साथ वीकेंड का वार होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में उनके कामों में असर पड़ रहा है। वहीं, अन्य रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी कारणों के चलते सलमान ने अपना शूटिंग शेड्यूल चेंज किया है। अब कारण जो भी हो, सलमान के एक एपिसोड ना होस्ट करने से शो की टीआरपी पर क्या असर पड़ेगा ये आने वाला वक्त बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+