सालों बाद अक्षय कुमार संग रिश्ते पर बोलीं रवीना टंडन, एक्ट्रेस ने शिल्पा शेट्टी को लेकर कही ये बात
सालों बाद रवीना टंडन ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड अक्षय कुमार संग रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया। साथ ही उन्होंने शिल्पा शेट्टी के साथ भी अपने बॉन्ड पर बात की।

Raveena-Akshay: 90 के दशक का एक ऐसा समय था जब पॉपुलर एक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में थीं। ये तो हर कोई जानता है कि रवीना टंडन और अक्षय कुमार का अफेयर एक समय पर सबसे चर्चित कपल में से एक थे।
कैसा है रवीना-अक्षय के बीच रिश्ता?
अक्षय कुमार और रवीना टंडन काफी सीरियस रिलेशनशिप में थे। यहां तक कि दोनों की सगाई भी चुकी थी। लेकिन बाद में किसी वजह से रवीना टंडन ने इस रिश्ते को तोड़ दिया था। अब एक्ट्रेस ने सालों बाद अक्षय कुमार संग अपने रिश्ते का खुलासा किया है।
एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा
रवीना टंडन ने बताया कि, टूटे हुए रिश्ते के बावजूद वह अभी भी अक्षय के साथ एक अच्छा रिश्ता शेयर करती हैं। ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि, 'अक्षय और मैं अभी भी दोस्त हैं। आपको इसका सम्मान करने और आगे बढ़ने की जरूरत है। मैं उनके बारे में बहुत ज्यादा सोचती हूं। मुझे लगता है कि वह हमारे इंडस्ट्री के सबसे मजबूत पिलर्स में से एक हैं।'
शिल्पा शेट्टी संग है खास बॉन्डिंग
इसके अलावा एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकीं शिल्पा शेट्टी संग अपनी बॉन्डिंग पर बात की। रवीना टंडन ने कहा, शिल्पा और मैं काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं। कुछ ऐसी चीजें हैं जिसने हमें आपस में जोड़े रखा है। कुछ ऐसे अनुभव थे जिन्होंने हमें एक साथ बांधा हुआ है। शिल्पा और शमिता मेरे पति के करीबी दोस्त रहे हैं। हम अपने अच्छे समय और बुरे समय को एक साथ शेयर करते रहते हैं।'
सालों बाद रवीना-अक्षय को देख खुश हुए फैंस
बता दें कि, पिछले दिनों एक इवेंट के दौरान अक्षय कुमार और रवीना टंडन का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें अक्षय अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को हग करते हुए नजर आए। दोनों को सालों बाद एक फ्रेम में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। बता दें कि, रवीना टंडन और अक्षय कुमार ने 1994 की हिट फिल्म 'मोहरा' में एक साथ काम किया था। जिसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे।












Click it and Unblock the Notifications