Raveena Tandon ने अपने बच्चों को बताया पास्ट रिलेशनशिप का सच, बोलीं- 'कहीं वह इस बारे में पढ़ेंगे तो..'
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी लव लाइफ के कारण काफी चर्चा में रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने अपने बच्चों से कुछ नहीं छुपाया।
Raveena Tandon Past Relationships: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की फिलहाल एक हैप्पी मैरिड लाइफ है। लेकिन एक वक्त था जब वह अपने रिलेशनशिप और अफेयर्स की वजह से खूब सुर्खियों में रहीं। लेकिन बाद में रवीना ने अनिल थडानी से शादी कर ली। अब एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि इस बारे में उन्होंने अपने बच्चों से कुछ भी नहीं छुपाया। आइए जानते हैं क्यों?
रवीना टंडन अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर हमेशा खुलकर बात करती हैं। लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मेरे पास्ट रिलेशनशिप के बारे में मैंने अपने बच्चों को सब बताया और उनसे कुछ भी नहीं छुपाया। यह उनके सामने खुली किताब है। आज नहीं तो कल हो सकता है वह इस बारे में पढ़ें ऐसे में बेहतर है कि इस बारे में उनको खुद बता दो।'

रवीना टंडन ने आगे इसकी वजह बताते हुए कहा, '90 के दशक में येलो जर्नलिज्म पीक पर था वह कुछ भी आपके बारे में गलत छाप देते थे। उस दौरान कई मैगजीन्स ने मेरे बारे में काफी कुछ गलत लिखा था। मेरा नाम लेकर मुझे शर्मिंदा किया जाता था। लेकिन आज के दौर में अपनी बात रखने के लिए सेलेब्स के पास सोशल मीडिया है। आपका बयान मायने रखता है।'
बता दें कि, रवीना टंडन का बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ रिलेशनशिप सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म मोहरा से दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत हुई। दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और बाद में सगाई भी कर ली लेकिन किसी वजह से ये कपल अलग हो गए। बाद में अक्षय कुमार ने राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली। वहीं रवीना टंडन ने अनिल थडानी के साथ जिंदगी बिताने का फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications