रवीना टंडन-मिलिंद सोमन की वेब सीरीज 'वन फ्राइडे नाइट' का ट्रेलर रिलीज, सस्पेंस उड़ा देगा आपके होश
One Friday Night Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन जल्द ही एक दमदार वेब सीरीज के जरिए लोगों का एंटरटेनमेंट करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। इस वेब सीरीज में उनके साथ एक्टर और सुपर मॉडल मिलिंद सोमन भी नजर आने वाले हैं। रवीन टंजन और मिलिंद सोमन के इस वेब सीरीज का नाम 'वन फ्राइडे नाइट' है जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। वेब सीरीज के ट्रेलर को देखकर ही समझ में आ रहा है कि इसमें बहुत सारा ड्रामा, रोमांस, सस्पेंस और जबरदस्त ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा।
'वन फ्राइडे नाइट' वेब सीरीज के डायरेक्टर मनीष गुप्ता हैं जबिक ज्योति देशपांडे और मनीष त्रिहन ने इसे प्रोड्यूस किया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि 'वन फ्राइडे नाइट' राम नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती एक कहानी है जो कि बहुत ही अमीर आदमी है। वह शख्स अपने से आधी उम्र की महिला नीरू के साथ अफेयर में फंस जाता है। वहीं इनकी लव स्टोरी एक ऐसा मोड़ लेती है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

'वन फ्राइडे नाइट' वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज
ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक सड़क दुर्घटना में राम गंभीर रूप से घायल हो जाता है। उसे देखभाल की सख्त जरूरत होती है। ऐसे में नीरू के पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होता और वह मजबूरी में राम की पत्नी लता के पास पहुंचती है और फिर उन दोनों की जिंदगी में एक बड़ा ट्विस्ट आता है। आपको बता दें कि रवीना टंडन की इस वेब सीरीज का मजा आप फ्री में जियो सिनेमा ऐप पर ले सकते हैं। ये सीरीज 28 जुलाई से स्ट्रीम होगी। देखें ट्रेलर-
रवीना टंडन और मिलिंद सोमन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को आखिरी बार प्रशांत नील की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में देखा गया था। वहीं जल्द ही रवीना टंडन रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'घुड़चढ़ी' में संजय दत्त के साथ नजर आएंगी। वहीं मिलिंद सोमन को आखिरी बार एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'लकड़बग्घा' में देखा गया था। मिलिंद सोमन को जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' में भी देखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications