फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की हालत पर रवीना टंडन का खुलासा, कहा- ओटीटी और टीवी से सीखें

Raveena Tandon: रवीना टंडन ने कहा- टीवी इंडस्ट्री में आज महिलाओं को उनके काम की वजह से उनके पुरुष कलाकारों से ज्यादा पैसे दिए जाते हैं।

raveena tandon

Raveena Tandon: बॉलीवुड एक्ट्रस रवीना टंडन इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल रवीना टंडन ने 'मन की बात' कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने के अवसर पर बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेस के बीच के फर्क को लेकर कई खुलासे किए हैं। रवीना टंडन ने कहा कि महिलाओं ने कैमरे के आगे और पीछे दोनों जगहों पर ही खूब मेहनत की है। साथ ही पुरुष प्रधान सभी क्षेत्रों में अपनी खास जगह बनाई है। पद्मश्री से सम्मानित एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कहा कि इस समय फिल्म इंडस्ट्री को टीवी और ओटीटी से सीखने की जरूरत है। आज के समय में टीवी और ओटीटी पर महिलाओं को अच्छा पैसा मिलता है। साथ ही महिला प्रधान शोज को जरूरी भी समझा जाता है।

फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ होता है भेदभाव
नेशनल कॉनक्लेव ऑन मन की बात @100 के मौके पर रवीना टंडन ने कहा- हम फिल्म जगत में महिलाओं की सैलरी में भेदभाव के बारे में बात करते हैं लेकिन आपको बता दें कि टीवी इंडस्ट्री में आज महिलाओं को उनके काम की वजह से उनके पुरुष कलाकारों से ज्यादा पैसे दिए जाते हैं। इस समय टीवी इंडस्ट्री में महिलाएं राज कर रही हैं। ओटीटी मंच पर भी अधिकतर महिला प्रधान विषय पर काम किया जा रहा है।

फिल्म जगत को ओटीटी और टीवी से सीखने की जरूरत
मन की बात की 'नारी शक्ति' सेशन को संबोधित करते हुए रवीना टंडन ने आगे कहा- फिल्म इंडस्ट्री शुरुआत से ही एक मेल डोमिनेटिंग इंडस्ट्री रही है लेकिन निश्चित रूप से इसमें अब जाकर कुछ बदलाव आए हैं। रवीना टंडन ने कहा- आज की दुनिया में बदलाव आ रहा है क्योंकि सभी टॉप पोजिशन जैसे डायरेक्शन, फोटोग्राफी, कोरियोग्राफर, फिल्म मेकिंग, प्रोड्यूसर जैसे पदों को आज महिलाएं संभाल रही हैं।

'मेरी फिल्में सामाजिक मुद्दों का आईना है'
रवीना टंडन ने कहा- आज के समय में जो अवसर हमें मिलने चाहिए, अब हमें मिल रहे हैं। फिल्म निर्माता के तौर पर एक महिला आज के मुद्दों को समझने लगी है। अब फिल्म इंडस्ट्री में काफी बदलाव आया है जो 90 के दशक में बिल्कुल नहीं था। रवीना टंडन ने आगे कहा- उनकी फिल्मी जर्नी उन सामाजिक मुद्दों का आईना है जिनका वह समर्थन करती हैं। कई बार घरेलू हिंसा और वैवाहिक बलात्कार जैसे मुद्दे छिप जाते हैं लेकिन फिल्म 'दमन' में इसे दिखाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+