महिमा चौधरी की बेटी के सामने रवीना टंडन की बेटी राशा भी हैं फेल, 18 साल की अरियाना ने लोगों पर गिराई बिजली

Mahima Chaudhary Daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी की बेटी अरियाना इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में अरियाना ने अपना18वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। उनके बर्थडे का वीडियो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महिमा चौधरी की बेटी अरियाना का 18वां बर्थडे
वायरल हो रहे वीडियो में अरियाना अपना बर्थडे केक काटती हुई नजर आ रही हैं। अरियाना अपनी मां के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद से लोग अरियाना की खूबसूरती की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं।

Mahima Chaudhary Daughter

अरियाना की खूबसूरती की जमकर हो रही है तारीफ

-महिमा चौधरी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- हैप्पी बर्थडे टू माय बेबी। कई लोगों ने इस पोस्ट पर अरियाना को बर्थडे विश भी किया है। लोग इस पोस्ट को देखने के बाद से अरियाना की खूबसूरती पर फिदा हो गए हैं।

-कुछ लोगों ने तो अरियाना को अपनी मां महिमा चौधरी की कॉपी बताया है। वहीं कुछ उन्हें महिमा जूनियर भी कह रहे हैं। लोग अरियाना की खूबसूरती पर फिदा हो रहे हैं। लोगों की मानें तो महिमा चौधरी की बेटी ने खूबसूरती के मामले में अपनी मां को भी पीछे छोड़ दिया है।

अरियाना की खूबसूरती के आगे राशा भी फेल

-लोग अरियाना के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों की मानें तो खूबसूरती के मामले में अरियाना एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को भी मात दे रही हैं।

-लोगों के अनुसार अरियाना जब भी कैमरे के सामने नजर आती हैं, हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। आपको बता दें कि हाल ही में महिमा चौधरी ने अरियाना के ग्रेजुएशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में ग्रेजुएशन गाउन और कैप पहने अरियाना बहुत ही खुश नजर आ रही थीं।

'मेरे बच्चे, तुमने मेरे लिए इससे कहीं ज्यादा किया'

-महिमा चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- तुम्हें ग्रेजुएट होते देखकर मैं गर्व से भर गई हूं। बधाई हो, माय डियर। मुझे नहीं पता था कि ये सब कैसे होगा, लेकिन मुझे सिर्फ इतना पता था कि मैं चाहती हूं कि तुम्हें सबसे अच्छी शिक्षा मिले।

-महिमा चौधरी ने आगे कहा- मैं तुम्हारी वजह से काम पर वापस गई। मुझे लगा कि मैं ये सब तुम्हारे लिए कर रही हूं, लेकिन मेरे बच्चे, तुमने मेरे लिए इससे कहीं ज्यादा किया।

महिमा चौधरी और बॉबी मुखर्जी की शादी

-आपको बता दें कि महिमा चौधरी ने साल 2006 में कोलकाता के रहन वाले आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। बॉबी मुखर्जी एक्ट्रेस के भाई के करीबी दोस्त थे। इसके बाद महिमा चौधरी ने साल 2007 में बेटी अरियाना को जन्म दिया।

-बेटी के जन्म के बाद से ही महिमा चौधरी और उनके पति के बीच अनबन शुरू हो गई थी। इसके बाद बॉबी और महिमा के बीच दूरियां बढ़ती गईं और साल 2013 में दोनों अलग हो गए थे। उसके बाद से महिमा चौधरी अपनी बेटी की सिंगल मदर के रूप में परवरिश कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+