Raveena Tandon की बेटी ने की दूसरे धर्म में शादी, बौखलाए लोग, फिर छिड़ी ऐसी लड़ाई
Raveena Tandon: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी इन दिनों सोशल मीडियो पर छाई हुई हैं। इंटरनेट पर हर कोई राशा थडानी को लेकर बातें करता नजर आ रहा है। वहीं 19 साल की राशा थडानी ने कुछ समय पहले ही फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
रवीना टंडन की बेटी ने दूसरे धर्म में की है शादी
वहीं सोशल मीडिया पर अचानक ही लोग राशा थडानी की शादी की बात करने लगे हैं। लोगों की मानें तो रवीना टंडन की बेटी ने दूसरे धर्म में शादी कर ली है। आपको बता दें कि ये शादी राशा थडानी की नहीं बल्कि एक्ट्रेस की गोद ली हुई बेटी की हुई है।

रवीना टंडन की गोद ली हुई बेटी की शादी पर मचा था बवाल
लोग रवीना टंडन की गोद ली हुई बेटी के साथ राशा थडानी को कंफ्यूज कर रहे हैं। आपको बता दें कि राशा थडानी एक्ट्रेस रवीना टंडन और अनिल थडानी की बेटी हैं। राशा थडानी ने हाल ही में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है और अब वह फिल्मों में अपना करियर बनाने को लेकर कड़ी मेहनत कर रही हैं।
रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में गोद ली थी 2 बेटियां
-आपको बता दें कि राशा के जन्म से पहले ही मां रवीना टंडन ने साल 1995 में 2 बेटियों को गोद लिया था, जिनकी अब शादी भी हो चुकी है। रवीना टंडन ने एक पुराने इंटरव्यू में उन मुश्किलों के बारे में बताया था जिनका सामना उन्हें तब करना पड़ा, जब उन्होंने महज 21 साल की उम्र में सिंगल मदर बनने का फैसला किया था।
-जानकारी के अनुसार रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में ही 11 साल की छाया और 8 साल की पूजा को गोद लिया था।
'मेरी बेटी ने इंटरफेथ मैरिज की है'
-जानकारी के अनुसार रवीना टंडन की बड़ी बेटी छाया ने ईसाई धर्म में शादी की है। उसकी शादी के समय खूब विवाद हुआ था। वहीं रवीना टंडन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था- मेरी बेटी ने इंटरफेथ मैरिज की है। मैं इससे बहुत खुश हूं।
-रवीना टंडन ने आगे कहा था- मेरी बेटी ने अपनी शादी पर गाउन के साथ चूड़ा पहना था। चर्चा में कसमें और वादें खाने के साथ उसने अपने पति से मंगलसूत्र भी पहना था। चर्च में ही उसकी मांग में सिंदूर भी भरा गया था। उसकी शादी दोनों धर्मों से हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications