रवीना टंडन पर 'अटैक' मामले में पुलिस का बड़ा बयान, सीसीटीवी फुटेज ने खोल दी पूरी सच्चाई
Raveena Tandon Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। गत 1 जून 2024 (शनिवार) रात को रवीना टंडन के घर के बाहर पार्किंग को लेकर एक बड़ा विवाद हो गया था। अब इस पर मुंबई पुलिस की तरफ से बयान जारी किया गया है।
रवीना टंडन के साथ हुई धक्का-मुक्की
आपको बता दें कि रवीना टंडन के साथ हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रवीना टंडन के साथ कई सारे लोग धक्का-मुक्की कर रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस के ड्राइवर को भी पीटने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने शिकायत से इनकार कर दिया है। इस 'अटैक' में कोई घायल नहीं हुआ है।

रवीना टंडन को भीड़ ने घेरा
मुंबई पुलिस ने घटना के बारे में बताते हुए कहा है- रवीना टंडन का ड्राइवर कार की पार्किंग करने के लिए उसे पीछे की ओर मोड़ने की कोशिश कर रहा था और एक परिवार के तीन लोगों को लगा कि वह टक्कर खा जाएंगे। बहस के बाद दोनों पक्ष चले गए और बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और एक्ट्रेस के कर्मचारियों से पूछताछ की गई थी। दूसरे पक्ष को भी पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। दोनों पक्षों ने कोई शिकायत करने से इनकार किया था।
रवीना के वीडियो पर पुलिस का बयान
मुंबई पुलिस का ये बयान घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद आया है, जिसमें रवीना टंडन लोगों से शांत रहने का अनुरोध कर रही हैं। रवीना टंडन भीड़ से कह रही हैं- मुझे मत मारो, मुझे धक्का मत दो, छोड़ दो। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार रवीना टंडन के साथ ये घटना बांद्रा के कार्टर रोड पर हुईहै। हालांकि इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन एक अधिकारी ने कहा कि खार पुलिस स्टेशन में स्टेशन डायरी एंट्री दर्ज की गई है।
रवीना टंडन ने नहीं की कोई टिप्पणी
आपको बता दें कि अभी तक मामेल को लेकर रवीना टंडन या उनकी टीम की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। इस घटना को लेकर पहले कहा जा रहा था कि रवीना टंडन के ड्राइवर ने गाड़ी से तीन व्यक्तियों को टक्कर मार दी, जिससे वहां भीड़ जमा हो गई और लोगों का गुस्सा भड़क गया। इसी के साथ ही लोगों ने रवीना टंडन और उनके ड्राइवर को घेर लिया।
रवीना टंडन पर नशे में धुत होने का लगा आरोप
रवीना टंडन पर नशे में होने का आरोप लगाते हुए भीड़ में मौजूद एक शख्स ने कहा कि गाड़ी से बाहर निकलते ही एक्ट्रेस ने महिला पर हमला करना शुरू कर दिया था। खार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
सीसीटीवी फुटेज में पता चली सच्चाई
सीसीटीवी में देखा गया है कि कार से किसी को टक्कर नहीं लगी है और एक्ट्रेस नशे में धुत नहीं थीं। अधिकारी ने ये भी बताया है कि ये घटना तब हुई जब ड्राइवर ने अपनी कार पीछे की ओर मोड़ी थी। मुंबई पुलिस ने ये भी पुष्टि की है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।












Click it and Unblock the Notifications