रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर बड़ा खुलासा, डेट से लेकर वेन्यू तक की जान लें डिटेल्स
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब उनकी शादी की तारीख और जगह को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी
कहा जा रहा है कि अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साल 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। फिलहाल कपल की शादी की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

उदयपुर के ऐतिहासिक महल में होगी ग्रैंड वेडिंग
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में एक करीबी सूत्र ने बताया है कि दोनों ने अपनी शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर शहर को चुना है।
क्या 26 फरवरी 2026 को होगी शादी?
-सूत्र ने बताया है- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आगामी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एक शाही महल में शादी करेंगे। उन्होंने एक ऐतिहासिक प्रॉपर्टी फाइनल की है। हालांकि सगाई की तरह ही शादी को भी पूरी तरह निजी रखा जाएगा।
-सूत्र के अनुसार इस शादी समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। दोनों ही स्टार्स इस खास मौके को मीडिया लाइमलाइट से दूर, बेहद सादगी और निजी अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहते हैं।
अक्टूबर 2025 में की थी गुपचुप सगाई
इससे पहले ये खबर सामने आई थी कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में चुपचाप सगाई कर ली थी। हालांकि कपल ने खुद इस सगाई की सार्वजनिक पुष्टि नहीं की थी लेकिन विजय देवरकोंडा की टीम ने मीडियो को इस बात की जानकारी दी थी। उसी समय ये भी बताया गया था कि दोनों फरवरी में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
विजय देवरकोंडा का वीडियो हुआ था वायरल
-हाल ही में फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान विजय देवरकोंडा का एक खास अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा था। इस इवेंट के दौरान विजय देवरकोंडा ने सार्वजनिक रूप से रश्मिका मंदाना के हाथ को चूमा था।
-ये पल कैमरे में कैद हो गया था और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। फैंस ने इसे दोनों के रिश्ते की सबसे बड़ी अनऑफिशियल कन्फर्मेशन बताया था।
फिल्मों से शुरू हुई थी लव स्टोरी
-जानकारी के अनुसार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की नजदीकियां पहली बार साल 2018 में फिल्म गीता गोविंदम के दौरान बढ़ी थीं। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
-इसके बाद साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म डियर कॉमरेड में भी रश्मिका और विजय साथ नजर आए थे। तभी से इनके अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई थीं। फैंस का दावा है कि दोनों कई बार साथ में वेकेशन पर भी गए हैं लेकिन तस्वीरें अलग-अलग पोस्ट कर रिश्ते को निजी बनाए रखा है।












Click it and Unblock the Notifications