आखिर रश्मिका मंदाना ने बता ही दिया विजय देवरकोंडा संग अपने रिश्ते का सच! एक्ट्रेस ने बताई दिल की बात

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने आखिरकार बता ही दिया कि वह विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं या नहीं? एक्ट्रेस ने अब इस राज से खुद पर्दा उठाया है।

मुंबई, 30 सितंबर: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की स्टाइल और उनकी क्यूट सी स्माइल के लाखों फैंस दीवाने हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी एक्टिंग से पूरे देश में अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। यही वजह है कि आए दिन एक्टर का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ दिया जाता है। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चित नाम है रश्मिका मंदाना। दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह अफवाह उड़ रही है। अब इसी को लेकर खुद एक्ट्रेस ने अपना रिेएक्शन दिया है।

रश्मिका मंदाना ने खोला रिलेशनशिप का राज

रश्मिका मंदाना ने खोला रिलेशनशिप का राज

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ अब तक दो फिल्मों में काम किया है। जिसमें गीता गोविंदम (2018) और डियर कॉमरेड (2019) जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। यही वजह है कि पिछले कुछ समय से दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाहें उड़ रही हैं। अब एक्ट्रेस ने इस अफवाह का खंडन करते हुए इसे क्यूट कहा है।

क्या विजय देवरकोंडा का डेट कर रही हैं रश्मिका

क्या विजय देवरकोंडा का डेट कर रही हैं रश्मिका

हाल ही में एक इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना से यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि बॉलीवुड कलाकारों को अपने डेटिंग जीवन पर बहुत अधिक ध्यान देना पड़ता है? रश्मिका ने कहा कि उन्हें लगता है कि उन्हें अब इसका सामना करना होगा। अभिनेता विजय देवरकोंडा के डेटिंग की अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर एक्ट्रेस को हँसी आई और उन्होंने इस अफवाह को क्यूट बताया।

रश्मिका मंदाना बोलीं- 'ये बहुत क्यूट है'

रश्मिका मंदाना बोलीं- 'ये बहुत क्यूट है'

रश्मिका मंदाना ने कहा कि, "यह सब बहुत प्यारा है।" यह पूछे जाने पर कि क्या ये केवल अफवाहें हैं, रश्मिका ने जवाब दिया, "हाँ। देखिए विजय और मैंने अपने करियर में बहुत पहले एक साथ इतना काम किया है। जब हम नहीं जानते कि ये इंडस्ट्री कैसी है, और अचानक आप समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करते हैं। हमारे बहुत सारे आपसी दोस्त हैं। यह बहुत क्यूट है जब लोग कहते हैं 'रश्मिका और विजय, वह क्यूट हैं।'"

रश्मिका ने जताई ये इच्छा

रश्मिका ने जताई ये इच्छा

इसके आगे रश्मिका ने विजय के साथ एक लव स्टोरी पर काम करने के लिए रूचि दिखाई। उन्होंने कहा, "मुझे उनके साथ बहुत जल्द काम करना है। अगर हमारे लिए कोई कहानी है तो हमें करनी चाहिए। यह मजेदार होने वाला है।" निर्देशकों को अपने इरादे स्पष्ट करते हुए रश्मिका ने कहा, "हम अच्छे अभिनेता हैं, हम आपको निराश नहीं करेंगे।"

रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म

रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म

वहीं रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म गुडबाय में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर, और पावेल गुलाटी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म गुडबाय 7 अक्टूबर 2022 को थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+