रश्‍म‍िका मंदाना डीपफेक वीडियो केस में बड़ा अपडेट, मास्‍टरमाइंड हुआ ग‍िरफ्तार, जानें पुलिस ने कैसे किया ये काम

Rashmika Mandanna: साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तकमेंअपनी एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली एक्‍ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खबर है कि पुलिस की स्पेशल सेल ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो मामला
आपको बता दें कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने गत 10 नवंबर 2023 को एफआईआर दर्ज की थी और तभी से आरोपी की तलाश की जा रही थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी इससे पहले भी कई तरह के साइबर अपराधों से जुडा़ हुआ है। इसी शख्स ने एक्ट्रेस रश्‍म‍िका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाया था और उसे वायरल किया था।

Rashmika Mandanna

2 महीने बाद मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
इससे पहले इस मामले में खबर आई थी कि दिल्‍ली पुलिस ने चार संदिग्ध आरोपियों को पकड़ा है। ये वही लोग थे, जिन्‍होंने सोशल मीडिया पर वीडियो को अपलोड किया था। हालांकि, मुख्‍य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार था। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दो महीने तक जांच करने के बाद और ड‍िजिटल फुटप्रिंट्स की बदौलत पुलिस इस मुख्‍य आरोपी तक पहुंच पाई है।

6 नवंबर 2023 को वायरल हुआ था डीपफेक वीडियो
इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने आई एड्रेस के जरिए इस वीडियो को पहली बार कहां तैयार किया गया और कहां से अपलोड किया गया, इस बात का पता लगाया था। जानकारी के अनुसार गत 6 नवंबर 2023 को एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था जो असल में एक ब्रिटिश-इंडियन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जारा पटेल का था।

एआई की मदद से बदला गया था फोटो
वहीं एआई की मदद से इसे डीपफेक किया गया और उस महिला की जगह रश्‍मिका मंदाना का चेहरा लगा दिया गया था। इस वीडियो में रश्मिका मंदाना के शक्‍ल वाली लड़की डीपनेक स्पेगिटी पहनकर लिफ्ट में चढ़ते हुए नजर आ रही थी।

महिला आयोग ने भेजा था नोटिस
दिल्‍ली महिला आयोग ने इस बाबत पुलिस को नोटिस भेजा था, जिसके बाद इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्‍ट्रैटेजिक ऑपरेशन्‍स (IFSO) यूनिट में मामले में एआईआर दर्ज की गई थी। एक्‍ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी दिल्ली पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+