रश्मिका मंदाना के घर पर पसरा मातम, इस खास की हुई मौत, इमोशनल पोस्ट में लिखी ऐसी बात
Rashmika Mandanna Dog Died: साउथ की फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली रश्मिका मंदाना इस समय काफी तकलीफ से गुजर रही हैं। उनके इस दर्द का कारण उनका कोई खास है जिसने उन्हें तोड़कर रख दिया है।
रश्मिका मंदाना के घर पर पसरा मातम
आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना के घर में इस समय मातम पसरा हुआ है। दरअसल उनके एक करीबी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वहीं रश्मिका ने अपने इस खास को खोने के दर्द को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए बयां किया है।

रश्मिका मंदाना के पेट डॉग मैक्सी की मौत
खबर है कि रश्मिका मंदाना अपने प्यारे पेट डॉग मैक्सी को खोने से दुखी हो गई हैं। रश्मिका ने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया है कि उनके पेट डॉग मैक्सी की मौत हो गई है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने डॉग की तस्वीरें शेयर की हैं और उसके निधन पर शोक जाहिर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।
एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल पोस्ट
रश्मिका मंदाना ने इस इमोशनल पोस्ट में लिखा है- रेस्ट इन पीस, मेरे सबसे अच्छे बॉय मैक्सी। हम आपको मिस करेंगे और मुझे वास्तव में उम्मीद है कि हम जल्द ही एक-दूसरे को जान पाएंगे। रश्मिका अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पेट एमिल्स की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और जानवरों के लिए अपना लगाव भी जाहिर करती रहती हैं।
सलमान खान के साथ काम कर रही हैं रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना साउथ के फेमस एक्टर धनुष के साथ फिल्म 'कुबेर' में दिखाई देंगी। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक रिवील किया था। इसके अलावा रश्मिका के पास दो बॉलीवुड प्रोजेक्ट भी हैं। खबर है कि रश्मिका मंदाना बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'सिकंदर' में नजर आने वाली हैं।
आयुष्मान खुराना के साथ आएंगी नजर
इसके साथ ही रश्मिका मंदाना एक्टर विक्की कौशल के साथ 'छावा' मूवी में दिखाई देंगी। वहीं कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि रश्मिका को 'वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर' में आयुष्मान खुराना के साथ कास्ट किया गया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना इस फिल्म में एकसाथ काम करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications