Hi Nanna की स्क्रीनिंग में दिखाई रश्मिका-विजय की प्राइवेट फोटोज, मृणाल ठाकुर रह गईं दंग, देखें वीडियो
Hi Nanna Pre- Release Event: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हाय नन्ना को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म वह नानी के लीड रोल में नजर आएंगी। हाल ही में इसका प्री-रिलीज इवेंट हुआ। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए।
फिल्म हाय नन्ना के प्री-रिलीज इवेंट में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की वेकेशन की तस्वीरें स्क्रीन पर दिखाई गईं। जिसे देख ना सिर्फ मृणाल ठाकुर बल्कि मौजूद अन्य लोग भी हैरान रह गए। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर नया बवाल खड़ा हो गया। फैंस दोनों की इस तरह की प्राइवेट फोटोज को स्क्रीन पर दिखाने के लिए गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

जब फिल्म का प्री- रिलीज स्क्रीन पर चल रहा था कि अचानक इवेंट के दौरान विजय और रश्मिका की मालदीव की वेकेशन की तस्वीरें कोलाज बनाकर स्क्रीन पर दिखाई गई। जबकि इस इवेंट का रश्मिका और विजय से कोई लेना-देना नहीं था ना ही वह इस फिल्म का हिस्सा हैं। बावजूद इसके दोनों के प्राइवेट मोमेंट को यूं शेयर करना फैंस को पसंद नहीं आया।
हालांकि इसको लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि इसमें रश्मिका और विजय की मर्जी थी या उनकी बिना अनुमति के यह सबकुछ कर उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया गया। हालांकि ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है और फैंस इसे चीप स्टंट बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म प्रमोट करने के लिए कुछ भी करोगे।' वहीं एक ने लिखा, 'ये प्रमोशन करने का बहुत ही घटिया तरीका था।' यहां देखें पूरा वीडियो
बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक लड़की लिफ्ट पर चल रही होती है। इस वीडियो पर महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपना रिएक्शन देते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बाद काजोल, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस भी डीपफेक का शिकार हुईं।












Click it and Unblock the Notifications