रश्मिका और विजय की सगाई का अपडेट! रूमर्ड कपल ने तोड़ी खबर पर चुप्पी, आखिरकार बता दी सच्चाई...

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। सुर्खियों में होने की वजह दोनों की सगाई की खबरें हैं। बीते दिनों खबरें आईं कि फरवरी में दोनों सगाई करने जा रहे हैं। हालांकि, अब दोनों की तरफ से इस खबर को लेकर सच सामने आया है।

जब फैंस को खबर मिली कि डीयर कॉमरेड की ये जोड़ी सगाई करने जा रही है, वो भी फरवरी में, तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। वैसे भी रश्मिका और विजय के अफेयर की खबरें लंबे समय से आ रही थीं।

rashmika Mandanna

हालांकि, अब इन खबरों पर दोनों की ही तरफ से बयान सामने आया है। रश्मिका और विजय दोनों ने फरवरी मे सगाई की इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है।

पहले आपको ये बताते चलें कि खबरें फैंल रही थीं कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा अपने रिश्ते को जल्द ही ऑफिशियल करने जा रहे हैं। दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं। ऐसे में दोनों के फैंस की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। मगर लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो ये कहानी अभी सच नहीं है।

दोनों स्टार्स की टीम ने इन खबरों को गलत बताया है। आईएएनएस से बातचीत में टीमों ने बताया कि सगाई की ये खबरें सरासर गलत हैं। ऐसे में फैंस की खुशी को मायूसी में बदलते बिल्कुल भी देर नहीं लगी। हालांकि, रश्मिका और विजय को जल्द शादी करता फैंस देखना चाहते हैं।

जब फैंस को खबर मिली कि रश्मिका और विजय फरवरी में सगाई करने वाले हैं तो दोनों की कई सारी फोटोज भी वायरल हुईं, जिसमें विजय दूल्हा और रश्मिका दुल्हनिया बनी दिख रही थीं। ये तस्वीरें किसी फैन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये बनाई थीं।

हालांकि, अब जब दोनों स्टार्स ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए इन्हें खारिज किया है तो फैंस दुखी हो गए। फैंस का कहना था कि वे दोनों को शादी करते हुए देखना चाहते हैं। विजय देवरकोंडा की बात की जाए तो उनका नाम रश्मिका के साथ-साथ सामंथा प्रभु और अनन्या पांडे संग भी जुड़ चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+