Ranya Rao: सोना तस्करी मामले में रान्या राव को मिली जमानत, कोर्ट ने रखी ऐसी शर्त, जानें कौन हैं ये महिला
Ranya Rao: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रान्या राव और तरुण कोंडाराजू को सोने की तस्करी के मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। आज यानी 20 मई 2025 को आर्थिक अपराध न्यायालय ने दोनों को 2-2 लाख रुपये के बॉन्ड पर सशर्त जमानत दे दी है।
रान्या राव को मिली जमानत
मीडिया रिपोट्स के अनुसार अदालत ने रान्या राव और तरुण कोंडाराजू के सामने शर्त रखी है कि वह दोनों देश छोड़कर नहीं जा सकते और कोई भी अपराध नहीं कर सकते। इस मामले में रान्या राव की मां ने भी एक बड़ा कदम उठाया है।

रान्या के केस की 3 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
रान्या राव के वकील बीएस गिरीश ने कहा है- अभी केवल जमानत मिली है। एक्ट्रेस के खिलाफ विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम 1974 (COFEPOSA) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं रान्या की मां ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है, जिसकी अगली सुनवाई आगामी 3 जून 2025 को होगी।
क्यों किया गया था रान्या राव को गिरफ्तार?
-जानकारी के अनुसार कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रान्या राव को मार्च 2025 में बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रान्या राव को 14.8 किलोग्राम सोने के साथ बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। ये सोना बार्स के रूप में उन्होंने अपने कपड़ों में छिपाया हुआ था।
-शुरुआती जांच में ये पता चला था कि रान्या राव के लिंक दुबई तक थे और वह काफी समय से सोने की तस्करी जैसे अपराध में शामिल थीं। इस बार वह दुबई से ही सोना लेकर भारत लौट रही थीं लेकिन बंगेलुरु एयरपोर्ट पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। डीआरआई के अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था।
कौन हैं सोने की तस्करी के केस में फंसने वाली रान्या राव?
-रान्या राव का जन्म साल 1991 में कर्नाटक में हुआ था। रान्या राव कन्नड़ एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक मशहूर मॉडल भी हैं।
-रान्या राव काफी समय से साउथ फिल्मों का हिस्सा हैं लेकिन उन्होंने ज्यादा प्रोजेक्ट्स में काम नहीं किया है। रान्या बेंगलुरु पुलिस के डीजी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं।
-रान्या राव ने साल 2014 में साउथ के फेमस स्टार किच्चा सुदीप के साथ फिल्म मणिक्या से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने वगह और पटकी नाम की फिल्मों में भी काम किया है।
-आपको बता दें कि 34 साल की एक्ट्रेस का करियर कुछ खास नहीं चल पाया है। साल 2017 में वह आखिरी बार साउथ की फिल्म में नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications