रणवीर शौरी पर टूटा दुखों का पहाड़, 92 साल की उम्र में हुआ पिता कृष्ण देव शौरी का निधन

बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी के पिता कृष्ण देव शौरी का 92 साल की उम्र में निधन हो गया।

मुंबई, 17 सितंबर: हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रणवीर शौरी के लिए शुक्रवार का दिन यानी 16 सितंबर दुखों का पहाड़ लेकर आया। इस दिन उन्होंने अपने पिता और फिल्ममेकर कृष्ण देव शौरी को हमेशा के लिए खो दिया। अभिनेता ने शनिवार की सुबह इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। साथ ही उन्होंने अपने पिता की तस्वीर शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा।

Ranvir Shorey

एक्टर ने लिखा इमोशनल पोस्ट
पिता के निधन पर रणवीर शौरी ने अपने टविटर पर एक इमोशनल नोट लिखा कि, 'मेरे प्यारे पिता, कृष्ण देव शौरी, कल रात 92 साल की उम्र अपने बच्चों और पोते-पोतियों को छोड़कर चले गए हैं। वह अपने पीछे अद्भुत यादें और कई प्रशंसक छोड़ गए हैं। मैंने अपनी प्रेरणा और सुरक्षा का सबसे बड़ा स्त्रोत खो दिया है।' रणवीर शौरी के इस पोस्ट के बाद से सभी बॉलीवुड सेलेब्स उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कृ्ष्ण देव शौरी ने दी कई सुपरहिट फिल्में
आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी के पिता कृ्ष्ण देव शौरी फिल्मी जगत का जाना माना नाम थे। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्में प्रोड्यूस की। इनमें बे-रेहम और खराब, जिंदा दिल और बदनाम जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। हालांकि दुनिया से उनका इस तरह से जाना बॉलीवुड जगत के लिए एक बड़ा झटका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+