पूजा भट्ट संग रिलेशनशिप पर बोले रणवीर शौरी, रिश्ते को बताया 'सबसे बड़ा स्कैंडल' बोले- 'मैं फंस गया था'
Ranvir Shorey Pooja Bhatt: बिग बॉस ओटीटी 3 में जब से अभिनेता रणवीर शौरी की एंट्री हुई है वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे करते रहते हैं। शो के नए एपिसोड में रणवीर ने पूजा भट्ट संग अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की।
रणवीर शौरी ने रियलिटी शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस पूजा भट्टा का नाम लिए बिना इशारों-इशारों में काफी कुछ कह दिया। रणवीर ने उनके साथ रिलेशनशिप को अपनी लाइफ का सबसे बड़ा स्कैम बताया। एपिसोड के दौरान उन्होंने ये भी बताया कि वह अपनी मां के निधन के बाद के वह किन मुश्किल दौर से गुजरे थे।

रणवीर ने उस वक्त को याद किया जब वह फिल्म 'लक्ष्य' की शूटिंग में व्यस्त थे। एक्टर ने बताया कि उस वक्त उनकी मां की तबीयत कुछ ज्यादा खराब हो गई थी लेकिन शूटिंग की वजह से वह तुरंत वापस लौट नहीं सकते थे। ऐसे में जब वह मुंबई लौटे तो उनकी मां को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उस दौरान वह एक एक्ट्रेस के साथ अपनी जिंदगी के "सबसे बड़े स्कैम" में भी शामिल थे।
रणवीर ने कहा कि, ''उसी दौरान मुझे एक अन्य एक्ट्रेस के साथ अपनी जिंदगी के सबसे बड़े स्कैंडल का भी सामना करना पड़ा। लेकिन मैं अपनी जिंदगी में चल रहे इस तूफान की वजह से काफी परेशान था जिससे निपटने में असफल था इसलिए मेरे भाई ने मुझे कुछ समय के लिए अपने साथ अमेरिका आने के लिए कहा। मैंने अमेरिका में छह महीने का एक्टिंग कोर्स किया जिसके लिए मैंने भाई से पैसे उधार लिए थे। अमेरिका से लौटने के बाद मैंने 2005 में द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो की शूटिंग शुरू की।"
बता दें कि, रणवीर शौरी और पूजा भट्ट ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों काफी समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। लेकिन इस रिश्ते का अंत अच्छा नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक, रणवीर को शराब की लत थी जिसकी वजह से पूजा भट्ट काफी परेशान थीं। इस वजह से आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते थे हालांकि रणवीर ने आरोपों को बेबुनियाद बताया था।












Click it and Unblock the Notifications