कौन हैं सारा अर्जुन जिनके साथ रणवीर सिंह करेंगे रोमांस, दोनों के बीच उम्र का फासला जान हो जाएंगे हैरान

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का पहला लुक सामने आ गया है। ये लुक फिल्म के मेकर्स ने रणवीर से जन्मदिन पर रिलीज किया है। इसे आदित्य धर ने इसे डायरेक्ट किया है। ये उनकी स्पाय फिल्म है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन हैं।

सारा अर्जुन इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं। फिल्म मे उन्हें रणवीर सिंह के साथ लव इंट्रेस्ट के रोल में दिखाया जाएगा। इस 2 मिनट के वीडियो में उनकी भी झलक देखने को मिली है।

ranveer singh

कौन हैं सारा अर्जुन
सारा अर्जुन साउथ के मशहूर एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं। जिनका जन्म 18 जून 2005 को हुआ है। रिपोर्ट्स की माने तो वो भारत की हाइएस्ट पेड चाइल्ड आर्टिस्ट हैं। वह भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली बाल अभिनेत्री रही हैं। सारा ने इसके पहले सलमान खान की जय हो, तापसी पन्नू को सांड की आंख और विक्रम की देवा थिरुमागल जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वो मणि रत्नम की मैग्नम ओपस फिल्म पोन्नियन सेल्वन में ऐश्वर्या राय के बचपन का किरदार निभाया था।

बता दें, रणवीर और सारा की उम्र में 20 साल का फासला है। रणवीर सिंह अगले साल 40 साल के हो जाएंगे। वहीं, सारा 20 साल की रहेंगी। ऐसे में उन्हें रणवीर सिंह के साथ लव इंट्रेस्ट के रोल में दिखाए जाने से सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है।

यूजर्स ने दीपिका पादुकोण को भी घेरा
फिल्म में सारा की कास्टिंग की खबर को लेकर रेडिट में भूचाल आ गया है। एक यूज़र ने लिखा कि रणवीर 39 साल के हैं। छी, वो एक टीनएजर के साथ रोमांस करेगा। दूसरे ने बताया कि जब रणवीर ने बैंड बाजा बारात से डेब्यू किया था तो सारा 5 साल की थी। हालांकि रेडिट की दूसरे धड़े ने इस मामले में दीपिका को भी घेर लिया। उन्होंने कहा कि जब दीपिका ने ओम शांति ओम से अपना डेब्यू किया था। तब शाहरुख खान और दीपिका की उम्र के बीच भी 20 साल का अंतर था।

रॉ के गोल्डन पीरियड को दिखाएगी फिल्म
पिछले दिनों पिंकविला ने सोर्स ने सोर्स के हवाले से बताया था, इस फिल्म की शूटिंग करीब 6 महीने तक चलेगी। मेकर्स इसे साल 2025 की दूसरे हाफ में रिलीज़ करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। साथ ही अभी तक उन्होंने इस फिल्म का नाम भी रिवील नहीं किया है। फिल्म की कहानी भारतीय जासूस एजेंसी रॉ के गोल्डन टाइम को दिखाएगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे एक्टर्स भी नज़र आएंगे। फिल्म को आदित्य धर डायरेक्ट करेंगे। इसके पहले उन्होंने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक बनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+