न्यूड फोटो शूट पर बवाल के बीच अब एक और धमाका करने की तैयारी में रणवीर सिंह!
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच अब खबर आ रही है कि, एक्टर जल्द ही एक हॉलीवुड सुपरस्टार के साथ काम करेंगे।
मुंबई, 27 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की जब से न्यूज फोटोशूट की तस्वीरें वायरल हई हैं तो सोशल मीडिया पर आए दिन बवाल मचा हुआ है। आए दिन फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर उनके फोटोशूट को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लेकिन इस फोटोशूट के बवाल के बीच अब रणवीर सिंह क्या फैंस को एक नया सरप्राइज दे सकते हैं। चलिए जानते हैं।

रणवीर सिंह के फैंस के लिए अच्छी खबर
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। आए दिन एक्टर अपने फोटोशूट के कारण सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। हालांकि कुछ फैंस उनके इस फोटोशूट का विरोध कर रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस उनका समर्थन भी कर रहे हैं। इस बीच अब उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है।

रणवीर सिंह को मिला बड़ा ऑफर
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि रणवीर सिंह जल्द ही एक मशहूर हॉलीवुड स्टार के साथ काम करेंगे। रणवीर सिंह को बड़े हॉलीवुड स्टार के साथ बड़े पैमाने पर घुडसवार एक्शन-एडवेंचर मिनी सीरीज का ऑफर मिला है। जो कि, उनके करियर के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकती है।

जल्द शुरू होगा ये प्रोजेक्ट
सूत्रों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। ये एक बड़े बजट की एक्शन एडवेंचर मिनी-सीरीज पेश की जाएगी। दावा ये भी किया जा रहा है कि, रणवीर सिंह को ये रोल बॉलीवुड फिल्मों में उनकी बेहतरीन एक्टिंग को देखते हुए मिला है। हालांकि, एक्टर किस मशहूर हॉलीवुड स्टार के साथ काम करेंगे इसको लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर मचा बवाल
बात करें रणवीर सिंह के हाल ही में हुए फोटोशूट की तो, उन्होंने मशहूर पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। जिसकी तस्वीरें एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को लेकर बवाल मच गया और फैंस उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे।

एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
इस बीच रणवीर सिंह के इस फोटोशूट को लेकर बवाल इतना ज्यादा बढ़ गया कि, रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई स्थित एक एनजीओ ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेता पर आई एक्ट की धाराओं समेत कई आईपीसी की धाराओं के तहत चेंबूर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। जिसके बाद से रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं।

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
वहीं रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आएंगे। ये फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा होगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में आलिया भट्ट नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications