क्या रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच सब ठीक? एक्टर ने हटाई शादी की तस्वीरें, फैंस बोले-'कहीं तलाक...'

Ranveer Singh Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ऐलान किया था कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस साल सितंबर में कपल अपने बच्चे का स्वागत करेंगे। इस बीच खबर आ रही है कि एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम से दीपिका संग शादी की सारी फोटोज डिलीट कर दी हैं।

इंस्टैंट बॉलीवुड ने पोस्ट शेयर कर ये दावा किया है कि रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। उनकी प्रोफाइल में अगर नजर डालेंगे तो अब कुछ ही फोटोज रह गई हैं। उनमे से आधे से ज्यादा उन्होंने दीपिका संग तस्वीरें हटा दी हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस कंफ्यूज हो गए हैं।

Ranveer Singh

उनका आखिरी पोस्ट एक विज्ञापन से जुड़ा है लेकिन उससे पहले के ज्यादातर पोस्ट एक्टर ने डिलीट कर दिए हैं। ऐसे में फैंस कयास लगाने लगे हैं कि क्या शादी के 6 साल बाद दोनों का तलाक होने वाला है। इसके अलावा कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है।

हालांकि अब इसकी वजह सामने आ गई है कि आखिर किस वजह से एक्टर ने सोशल मीडिया से अपनी शादी की तस्वीरें डिलीट की हैं। कहा जा रहा है कि एक्टर ने इस साल जनवरी से पहले के सारे पोस्ट हटा दिए हैं। हालांकि ये अभी तक साफ नहीं है कि उन्होंने डिलीट किए हैं या फिर आर्काइव कर दिए हैं। फिलहाल दोनों के बीच सब ठीक है और कपल फिलहाल बेबी मून के लिए वेकेशन पर गया है।

बता दें कि, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की साल 2018 में इटली में शादी हुई थी। इस शादी में दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से दोनों सात फेरे लिए थे। अब शादी के 6 साल बाद कपल ने जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। वहीं सितंबर में कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+