श्रीलीला की अगली फिल्म होगी रणवीर सिंह के साथ, प्रोजेक्ट पर लगी मुहर, जल्द नाम होगा रिवील

रणवीर सिंह, श्रीलीला और बॉबी देओल के एक साथ आने की खबर ने वाकई सबको चौंका दिया है। ये तिकड़ी पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाली है, और फैंस में इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर फिल्म का टाइटल क्या होगा। दिलचस्प बात ये है कि इसका ऐलान जल्द ही हो सकता है।

एक इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक, "रणवीर सिंह, श्रीलीला और बॉबी देओल का ये कोलैबोरेशन हर अपडेट के साथ और भी ज्यादा धमाकेदार होता जा रहा है। फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होगा, क्योंकि आने वाले हफ्ते में फिल्म का टाइटल रिवील किया जाएगा और साथ ही इसका फर्स्ट लुक भी सामने आएगा।"

Ranveer Singh

बता दें, कुछ दिनों पहले ही श्रीलीला का एक वीडियो सामने आया था। जिसने उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया था। इसके बाद वो मुंबई के फेमस महबूब स्टूडियो में देखा गया। जहां वो किसी बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग करती नजर आईं थी। इसके कुछ समय पहले रणवीर सिंह भी महबूब स्टूडियो में नजर आए थे। वो भी वहां किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों साथ में एक फिल्म करने वाले हैं। हालांकि अब इस खबर में मुहर लग गई है।

इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर शुरू से ही जबरदस्त बज बना हुआ है। जब रणवीर सिंह को मेहबूब स्टूडियो में देखा गया, फिर उसके बाद बॉबी देओल और श्रीलीला भी वहीं नजर आए, तो फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई। टाइटल से लेकर बाकी डीटेल्स तक हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि इन तीनों स्टार्स को साथ में स्क्रीन पर देखना कैसा धमाका करेगा।

ये वाकई एक खास अनुभव होने वाला है जब ये तीनों दमदार परफॉर्मर एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। रणवीर सिंह की जबरदस्त एनर्जी और वैर्सेटिलिटी, श्रीलीला का शानदार चार्म और बॉबी देओल की दबदबा बनाने वाली स्क्रीन प्रेजेंस, इन सबके साथ ये प्रोजेक्ट साल के सबसे बड़े सिनेमाई धमाकों में से एक बनता जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+