'अब काफी हो गया', रणवीर सिंह ने फ्लॉन्ट किए सिक्स पैक एब्स, तो अर्जुन कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन

हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह ने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर कर फैंस के होश उड़ा दिए। फैंस के साथ-साथ एक्टर की इस तस्वीर पर अर्जुन कपूर का भी मजेदार रिएक्शन सामने आया है।

मुंबई, 18 जुलाई: रणवीर सिंह बॉलीवुड के हॉटेस्ट एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर अपने वर्कआउट की कोई भी तस्वीर या वीडियो फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलते। रणवीर अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिये खूब मोटिवेट भी करते रहते हैं। फिट रहने के लिए एक्टर खुद पर काफी मेहनत करते हैं। इस बात का सबूत उनकी इंस्टाग्राम पर फिटनेस पोस्ट और वीडियोज हैं। हाल ही में अभिनेता ने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर कर फैंस के होश उड़ा दिए। फैंस के साथ-साथ एक्टर की इस तस्वीर पर अर्जुन कपूर का भी मजेदार रिएक्शन सामने आया है।

एक्टर ने दिखाए सिक्स पैक एब्स

रीसेंट फोटो में रणवीर अपने सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। पसीने में लथपथ रणवीर अपना बीयर्ड लुक भी फैंस को दिखा रहे हैं। एक्टर की ये हॉट तस्वीरों पर से नजरें हटा पाना काफी मुश्किल है। यूजर्स एक्टर की इस तस्वीर पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

स्टाइलिश हेयरस्टाइल में दिखे रणवीर

स्टाइलिश हेयरस्टाइल में दिखे रणवीर

फोटो में बीयर्ड के सिवा एक्टर का हेयरस्टाइल भी काफी स्टाइलिश है। फोटो को कैप्शन देते हुए एक्टर ने लिखा- मंडे मोटिवेशन। एक्टर इस तस्वीर में वाकई काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने किया रिएक्ट

अर्जुन कपूर ने किया रिएक्ट

रणवीर की इस तस्वीर पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस ही नहीं, एक्टर अर्जुन कपूर ने भी रणवीर के इस फोटो पर रिएक्ट करते हुए लिखा- अब काफी हो गया। इसके साथ ही एक्टर ने एक फायर इमोजी भी बनाया है।

इस फिल्म में दिखेंगे रणवीर

इस फिल्म में दिखेंगे रणवीर

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ आलिया भट्ट भी नजर आएंगीं।

हिंदी रीमेक में आएंगे नजर

हिंदी रीमेक में आएंगे नजर

इस फिल्म के अलावा एक्टर साल 2005 की हिट तमिल फिल्म 'अन्निया' के हिंदी रीमेक में भी दिखाई देंगे। ये फिल्म इस साल के आखिरी में 23 दिसंबर को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें : कभी रोमांस कभी खतरनाक एडवेंचर, कुछ इस तरह दीपिका संग रणवीर ने मनाया जन्मदिन, फैंस बोले- 'उफ्फ लव बर्ड्स'

अर्जुन कपूर की फिल्म

अर्जुन कपूर की फिल्म

वहीं, अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही एक्टर की फिल्म 'कुत्ते' भी पाइपलाइन में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+