Lakshadweep को सपोर्ट करने के चक्कर में रणवीर सिंह से हुई बड़ी चूक, फैंस ने किया नोटिस तो लगा दी क्लास
Ranveer Singh Maldives Post: भारत और मालदीव के बीच विवादास्पद ट्वीट के बाद बढ़ते तनाव के बीच, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मालदीव के बजाय लक्षद्वीप जाने के लिए प्रेरित किया। जिसमें कई बॉलीवुड सितारे और खेल जगत की बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं। लेकिन इन सबके बीच रणवीर सिंह लक्षद्वीप को सपोर्ट करने पर ट्रोल हो गए।
दरअसल 'गली बॉय' एक्टर रणवीर सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया और अपने फैंस को लक्षद्वीप जाने के लिए और हमारे भारत को खूबसूरती को एक्सप्लोर करने की बात कही। रणवीर सिंह ने पोस्ट कर लिखा, "'इस साल को आइए 2024 को भारत की खोज और हमारी संस्कृति का एक्सपीरियंस करें. हमारे देश में समुद्र तटों और खूबसूरती को देखने और तलाशने के लिए बहुत कुछ है. चलो भारत चलो #Exploreindianislands. चलो भारत देखें।"

लेकिन इस पोस्ट में एक्टर से एक बड़ी गलती हो गई। दरअसल, उन्होंने लक्षद्वीप को सपोर्ट करने के चक्कर में मालदीव के समुद्र की फोटो शेयर कर दी। हालांकि बाद में एक्टर ने वो फोटो डिलीट कर दी। लेकिन फोटो डिलीट करने के बाद एक्टर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।
रणवीर सिंह के इस पोस्ट पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, "तो रणवीर सिंह मालदीव की छवि का बहिष्कार करने के लिए मालदीव की तस्वीर का उपयोग कर रहे हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "रणवीर सिंह ने लक्षद्वीप को प्रमोट करने के लिए मालदीव की तस्वीर का उपयोग किया था। उन्होंने अब पोस्ट को हटा दिया है, मोए-मोए।"
बता दें कि, लक्षद्वीप और मालदीव पर छिड़े विवाद पर अभिनेता अक्षय कुमार, वरुण धवन, सलमान खान, और श्रद्धा कपूर सहित कई खेल जगत की बड़ी हस्तियां वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और वेंकटेश प्रसाद सहित वरिष्ठ क्रिकेटर्स ने लोगों से अपील की वे मालदीव की बजाय भारत में ट्रिप का प्लान करें। फिलहाल सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives लगातार ट्रेंड कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications