विक्की कौशल के हाथ से छिना ये बड़े बजट का प्रोजेक्ट, ट्विटर पर मचा बवाल, फैंस बोले- 'कहीं सलमान खान ने तो...'

विक्की कौशल को फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और उनकी जगह रणवीर सिंह की एंट्री हुई है। ट्विटर पर उनके फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

Vicky Kaushal

The Immortal Ashwatthama: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन अब रिपोर्ट्स की माने तो एक्टर को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जिसके बाद अब रणवीर सिंह की फिल्म में एंट्री हुई। ऐसे में ट्विटर पर अब बवाल मच गया और फैंस लगातार विक्की कौशल का सपोर्ट कर रहे हैं।

इस फिल्म से बाहर हुए विक्की कौशल
जानकारी के मुताबिक, फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' में पहले सारा अली खान और विक्की कौशल की साथ आने की बात चल रही थी। सारा अली खान को तो पहले ही फिल्म से बाहर किया जा चुका है लेकिन विक्की कौशल को भी लीड रोल से हटा दिया गया। ऐसे में ट्विटर पर अब बवाल मच चुका है।

Ranveer Singh

ट्विटर पर मचा बवाल
सारा अली खान और विक्की कौशल के बाहर होने से सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। कुछ फैंस का मानना है कि उन्हें फिल्म से बाहर निकालने के पीछे भाईजान सलमान खान का हाथ है। एक यूजर ने लिखा, 'और करलो भाईजान की बंदी से शादी'। तो वहीं कुछ फैंस कह रहे हैं कि 'लगता है विक्की कौशल का करियर अब खत्म होने वाला है'।

सलमान खान पर भड़के फैंस
हालांकि कुछ फैंस ऐसे भी हैं जिन्होंने विक्की कौशल की एक्टिंग की सरहाना करते हुए उनका खुलकर सपोर्ट किया औऱ कहा कि एक फिल्म से बाहर होने की वजह से किसी का करियर खराब नहीं होता। लेकिन फिल्म से बाहर किए जाने पर एक बार फिर भाई-भतीजावाद जैसा मुद्दा गर्माता हुआ नजर आ रहा है।

Salman Khan

लंबे समय से लटका था प्रोजेक्ट
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म को लेकर साल 2021 से चर्चाएं तेज हैं। वहीं आदित्य धर और रणवीर महीनों से इस प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे हैं और अब दोनों की बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। कहा ये भी जा रहा है कि फिल्म में कई सारे बोल्ड सीन्स थे और कैटरीना कैफ नहीं चाहती थी कि विक्की कौशल सारा के साथ ऐसे सीन करें। इसलिए उनकी जगह रणवीर सिंह को चुना गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+