"मुझे फर्क नहीं पड़ता" Ranveer Singh ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब!
एक्टर रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। जिसका अब रणवीर सिंह ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
मुंबई, 14 मई: बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर अपने लुक्स को लेकर लाइमलाइट पर बने रहते हैं। रणवीर सिंह सबसे अलग लुक और बोल्ड स्टाइल जाने जाते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर ट्रोल होना कोई नहीं बात नहीं है। अब इन्हीं ट्रोलर्स को रणवीर सिंह ने जवाब दिया है।

ट्रोलर्स को रणवीर सिंह का जवाब
बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने लुक्स को लेकर हमेशा फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। दीपिका और रणवीर अपने लुक्स को लेकर तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं। जिसको कई बार फैंस ने पसंद किया है तो कई बार दोनों को कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आए हैं। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने इन्हीं ट्रोलर्स का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

'ये आलोचना बिल्कुल निराधार है'
ई-टाइम्स संग बातचीत के दौरान रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण और उन्हें सोशल मीडिया पर मिलने वाली ट्रॉलिंग पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि, "जब आप किसी व्यक्ति के बारे में कोई कमी बताते हैं तो यह वास्तव में उनकी सोच को बताता है। ये आलोचना मेरे या मेरी पत्नी के बारे में नहीं होती है। जब वह आलोचना आती है तो यह बिल्कुल निराधार लगती है।"

'मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता'
रणवीर ने यह भी कहा कि " इसका कोई अर्थ नहीं है और मुझे चीजों को स्पष्ट करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वह सच्चाई जानते हैं। मेरे लिए नफरत कुछ भी नहीं है, इसलिए ट्रोल्स से मुझे या मेरी पत्नी दीपिका को कोई फर्क नहीं पड़ता।"

कैसी है फिल्म 'जयेशभाई जोरदार'?
आपको बता दें कि, रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' शुक्रवार 13 मई को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में शालिनी पांडे, बोमन इरानी, रत्ना पाठक शाह की भी अहम भूमिका हैl रणवीर अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिलहाल इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अब देखना होगा की रणवीर की फिल्म बॉक्स ऑफिस कमाल कर पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications