Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'कांतारा' सीन की मिमिक्री पर घिरे रणवीर सिंह, कर्नाटक हाई कोर्ट ने एक्टर को लगाई फटकार, दिया ऐसा आदेश

Ranveer Singh Kantara Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों एक बड़े विवाद में उलझे हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल एक्टर पर सुपरहिट कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' के दैव अनुष्ठान वाले सीन की गलत तरीके से मिमिक्री करने का आरोप लगा था।

कर्नाटक हाई कोर्ट ने रणवीर सिंह को दी ऐसी नसीहत
इसके बाद मिमिक्री करने का ये मामला कर्नाटक हाई कोर्ट तक पहुंच गया था। वहीं अब खबर है कि कर्नाटक हाई कोर्ट से रणवीर सिंह को अंतरिम राहत मिल गई है लेकिन अदालत ने सख्त शब्दों में एक्टर को नसीहत भी दी है।

Ranveer Singh

2 मार्च 2026 तक कार्रवाई पर रोक

-24 फरवरी 2026 को हुई सुनवाई में कर्नाटक हाई कोर्ट की जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की पीठ ने एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर आगामी 2 मार्च 2026 तक रोक लगा दी है। इसका मतलब है कि फिलहाल पुलिस एक्टर के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठा सकेगी।

-हालांकि अदालत ने ये भी स्पष्ट किया है कि एक पॉपुलर पब्लिक फिगर होने के नाते रणवीर सिंह को अपने शब्दों और व्यवहार के प्रति अधिक जिम्मेदार होना चाहिए।

'डिजिटल दुनिया में शब्द हमेशा रहते हैं'

-सुनवाई के दौरान जस्टिस एम. नागप्रसन्ना ने कहा कि कोई भी एक्टर, चाहे वह कितना ही बड़ा स्टार क्यों न हो, किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं रखता।

-कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा- इंटरनेट पर कही गई बात पूरी तरह मिटाई नहीं जा सकती। शब्द वापस लिए जा सकते हैं, लेकिन डिजिटल कंटेंट हमेशा मौजूद रहता है। साथ ही ये भी जोड़ा गया कि मामला जानबूझकर किया गया कृत्य है या लापरवाही, इसका फैसला आगे की सुनवाई में होगा।

रणवीर सिंह के वकील ने कही ऐसी बात

रणवीर सिंह की ओर से वरिष्ठ वकील साजन पूवैय्या ने तर्क दिया कि एक्टर का इरादा किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करने का नहीं था। उन्होंने कहा कि लापरवाही और जानबूझकर किए गए अपराध में स्पष्ट अंतर होता है। ये केस भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की उन धाराओं के तहत दर्ज किया गया है, जो धार्मिक भावनाएं आहत करने और वैमनस्य फैलाने से संबंधित हैं।

क्या है पूरा विवाद?

-आपको बता दें कि पिछले साल गोवा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के दौरान रणवीर सिंह ने फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' के एक लोकप्रिय दैव अनुष्ठान सीन की स्टेज पर मिमिक्री की थी।

-ये फिल्म अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की है और इसमें दैवा से जुड़े पारंपरिक अनुष्ठान को दर्शाया गया है। आरोप है कि रणवीर सिंह ने उस किरदार की नकल करते हुए उसे भूत कहा, जिससे कुछ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं।

-कार्यक्रम के दौरान ऋषभ शेट्टी ने कथित तौर पर रणवीर सिंह को ऐसा न करने का संकेत भी दिया था। बाद में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और विवाद बढ़ता चला गया।

माफी के बाद भी नहीं थमा विवाद

-विवाद बढ़ने पर रणवीर सिंह ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। बावजूद इसके मामला कानूनी मोड़ ले चुका था। अब आगामी 2 मार्च 2026 को होने वाली अगली सुनवाई में ये तय होगा कि अदालत इस मामले को किस दिशा में आगे बढ़ाती है।

-फिलहाल रणवीर सिंह को अस्थायी राहत जरूर मिली है लेकिन ये प्रकरण एक बार फिर ये सवाल खड़ा कर रहा है कि सार्वजनिक मंच पर बोलते समय स्टार्स को कितनी सावधानी बरतनी चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+