'मेरी बेबी गहराईयां प्रमोट कर रही है' दीपिका की नई फिल्म पर रणवीर सिंह ने लिए मजे
मुंबई, 6 जनवरी: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी नई फिल्म गहराईयां को लेकर चर्चा में हैं। बुधवार को दीपिका ने अपने 36वें जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। जिसमें वो अभिनेता सिद्धान्त चतुर्वेदी के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। दीपिका के पति रणवीर सिंह ने इसको लेकर उनकी तस्वीर शेयर की है और इसमें 'गहराईयां' का जिक्र करते हुए पत्नी के लिए मजाकिया कमेंट किया है।

शेयर की पानी में बैठी दीपिका की तस्वीर
रणवीर ने दीपिका की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो गर्दन तक पानी में डूबी नजर आ रही हैं। दीपिका की गहरे पानी में बैठी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा मेरी बेबी अपने जन्मदिन पर गरहाईयां प्रमोट करते हुए। सोशल यूजर्स को इस तरह से रणवीर का दीपिका को विश करने का अंदाज खासा पसंद आया है, उनकी इस तस्वीर को लाखों लोगों ने लाइक किया है।

फरवरी में आएगी फिल्म गहराईयां
शकुन बत्रा के निर्देशित में बनी फिल्म 'गहराइयां' प्राइम वीडियो पर 11 फरवरी को रिलीज हो रही है। धर्मा प्रोडक्शंस, वायकॉम18 और शकुन बत्रा की जौस्का फिल्म्स की इस फिल्म का वल्र्ड प्रीमियर विशेष रूप से 11 फरवरी, 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। फिल्म में दीपिका-सिद्धांत के साथ अन्नया पांडे, धैर्य करवा, नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी नजर आएंगे।

हाल ही में 83 में आए थे नजर
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बनी फिल्म 83 में एक साथ नज़र आए थे। इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका में थे। दीपिका पादुकोण ने फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भल्ला का किरदार निभाया है।

बॉलीवुड के फेवरेट कपल हैं रणवीर-दीपिका
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी को चार साल हो गए हैं। शादी से पहले दोनों छह साल रिलेशनशिप में रहे। आज दोनों बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं।












Click it and Unblock the Notifications