Ranveer Singh ने सबके सामने सुनाया अपनी शादीशुदा जिंदगी का दुखड़ा, बोले- 'मेरी ना घर पर चलती है और ना ही...'

फिल्म सर्कस का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस बीच रणवीर सिंह ने अपने घर की हालत का खुलासा किया।

Ranveer Singh Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस को लेकर चर्चा में बने हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 2 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। अब ये खबर सामने आने के बाद रणवीर सिंह काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि फैंस के साथ एक्टर भी फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच रणवीर सिंह का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने घर की हालत का खुलासा करते दिखाई दे रहे हैं।

Recommended Video

    आशीष चंचलानी ने ट्रेलर रिलीज करने की जिद,फिल्म सर्कस का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है
    फिल्म सर्कस का 2 दिसंबर को रिलीज होगा ट्रेलर

    फिल्म सर्कस का 2 दिसंबर को रिलीज होगा ट्रेलर

    बता दें कि, रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म सर्कस के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होगी। इस बीच रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनसे यूट्यूबर आशीष चंचलानी फिल्म सर्कस के ट्रेलर की रिलीज डेट के बारे में पूछते हैं। हालांकि, एक्टर ने इस पर ऐसा जवाब दिया कि आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

    आशीष चंचलानी ने ट्रेलर रिलीज करने की जिद

    बीती रात यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म सर्कस की टीम के साथ एक फनी वीडियो शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि, आशीष फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के ऑफिस के अंदर जाते हैं और फिर घुमते हैं। जिसके बाद वह ऑफिस की छत पर पहुंचते हैं। इस दौरान फिल्म सर्कस की टीम क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दी।

    रणवीर सिंह बोले- 'मेरी घर पर नहीं चलती और ना ही...'

    रणवीर सिंह बोले- 'मेरी घर पर नहीं चलती और ना ही...'

    इस मौके पर आशीष की नजर रणवीर सिंह पर पड़ती है और वह उनसे फिल्म के ट्रेलर के बारे में पूछते हैं। वह कहते हैं कि आखिर कब फिल्म सर्कस का ट्रेलर रिलीज होगा? इसका जवाब देते हुए रणवीर सिंह कहते हैं कि, "देख भाई, मेरी ना घर पर नहीं चलती है, ना ऑफिस में। मैं आपको ट्रेलर नहीं देखा सकता।"

    वरुण शर्मा और पूजा हेगड़े ने दिया ये रिस्पॉन्स

    वरुण शर्मा और पूजा हेगड़े ने दिया ये रिस्पॉन्स

    अब रणवीर सिंह के इस रिएक्शन के बाद आशीष वरुण शर्मा और पूजा हेगड़े के पास पहुंचते हैं और उनसे ट्रेलर के बारे में पूछते हैं। लेकिन आशीष के इस सवाल का जवाब देने से उन्होंने साफ इंकार कर दिया। बाद में, वह जॉनी लीवर से बात करते हैं, जो आशीष को यह कहकर आश्वस्त कराते हैं, "कमाल का ट्रेलर है। पागल हो जाओगे।" आशीष चंचलानी का ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    कब रिलीज होगी फिल्म सर्कस?

    कब रिलीज होगी फिल्म सर्कस?

    वहीं फिल्म सर्कस की बात करें तो, इस फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल करते दिखाई देंगे। वहीं फिल्म का ट्रेलर 2 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में अभिनेता पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और वरुण शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रोहित शेट्टी की सर्कस के बाद रणवीर सिंह करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+