नाचते-नाचते ढोल में घुस गए रणवीर सिंह, स्टेज पर सरेआम हो गया ऐसा हादसा, फिर एक्टर को ऐसे निकाला
Ranveer Singh Viral Video: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म आगामी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उससे पहले ही इस मूवी के गाने सोशल मीडिया पर छाने लगे हैं। सबसे पहले, 'तुम क्या मिले' और 'वॉट झुमका' रिलीज किया गया था। इसके बाद गत 24 जुलाई को 'ढिंढोरा बाजे रे' गाना भी रिलीज किया गया है। फिल्म के तीनों गानों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने के रिलीज होने के बाद से रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का नया गाना 'ढिंढोरा बाजे रे' रिलीज होने के बाद से मूवी के लीड हीरो रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रणवीर सिंह के इस पुराने वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की नई फिल्म
आपको बता दें कि इन दिनों रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का प्रमोशन कर रहे हैं। इसके लिए वह देश के अलग अलग शहरों में पहुंच रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों इन प्रमोशनल इवेंट्स पर लोगों के साथ मस्ती करते भी नजर आ रहे हैं। फैंस के साथ मस्ती करने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है।
रणवीर सिंह का पुराना वीडियो वायरल
इसी बीच एक और वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस पुराने वीडियो में एक्टर रणवीर सिंह कमाल का डांस करते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह के साथ स्टेज पर अपारशक्ति खुराना और राजकुमार राव भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं पर दो बड़े-बड़े ढोल भी रखे गए हैं जिनको डांस के दौरान रणवीर सिंह बजाते हैं। हालांकि जब घूमते हुए वह दूसरे ढोल के पास जाते हैं, तो वह ढोल पर सिर के बल गिल जाते हैं। लेकिन इसके बाद भी रणवीर सिंह के पैर डांस करना बंद नहीं करते हैं। वह ढोल पर गिरने के बाद भी हिलते ही रहते हैं।
पैर पकड़ कर ढोल से निकाला गया
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ढोल पर गिरने के बाद रणवीर सिंह को बाहर निकाला जाता है। राजकुमार राव और अपारशक्ति खुराना दो अन्य क्रू मेंबर्स की मदद से रणवीर सिंह का पैर पकड़कर उन्हें बाहर निकालते हैं। इसके बाद वह बाहर निकलकर अपना लुक ठीक करते हैं। लोग इस वीडियो को देखने के बाद खूब हंस रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications