Dhurandhar Censor Certificate: 'धुरंधर' से बना रणवीर सिंह के करियर में नया रिकॉर्ड, फिल्म में लगे इतने कट्स

Dhurandhar Runtime Censor Certificate: रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इसे 'ए' (एडल्ट) सर्टिफिकेट दिया है। जिससे यह रणवीर के 15 वर्षीय करियर की पहली 'ए' रेटेड फिल्म बन गई है। इस फिल्म को केवल 18 वर्ष से अधिक उम्र के दर्शक ही देख पाएंगे। फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज़ होगी। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ कट्स भी लगाए हैं।

Dhurandhar Runtime Censor Certificate

रनटाइम और वाइलेंस बना चर्चा का विषय
फिल्म के ट्रेलर में दिखाई गई तीव्र हिंसा को देखते हुए 'ए' सर्टिफिकेट की उम्मीद पहले से की जा रही थी। 'धुरंधर' की अवधि भी सुर्खियों में है। इसका फाइनल कट 214.01 मिनट, यानी 3 घंटे 34 मिनट 01 सेकंड का है, जो इसे पिछले 17 वर्षों की सबसे लंबी भारतीय फिल्म बनाता है। इसने 'जोधा-अकबर' (214 मिनट) को सिर्फ एक सेकंड से पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। फिल्म की असाधारण लंबाई इसके भव्य पैमाने और व्यापक कहानी को दर्शाती है।

CBFC के सुझाए संशोधन और आवश्यक बदलाव
सेंसर बोर्ड ने फिल्म को मंजूरी देने से पहले कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सबसे पहले, शुरुआती डिस्क्लेमर में वॉयसओवर जोड़ने और उसकी अवधि बढ़ाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा, जहां-जहां ड्रग्स या स्मोकिंग दिखाया गया था, वहां 'नो स्मोकिंग' और 'से नो टू ड्रग्स' जैसी चेतावनियां जोड़ने के आदेश दिए गए। शुरुआत के कुछ हिंसक दृश्यों को हटाकर उनकी जगह वैकल्पिक शॉट्स लगाए गए।

दूसरे हाफ में भी कुछ तीव्र हिंसक दृश्यों की कटौती की गई। साथ ही, एक मंत्री के किरदार का नाम बदला गया और एक अपशब्द को म्यूट किया गया। फिल्म के अंत में क्रेडिट्स के दौरान कुछ अतिरिक्त गाने और दृश्य भी जोड़े गए, जिससे फिल्म की अभिव्यक्ति अधिक संतुलित बन सके।

मेजर मोहित शर्मा विवाद पर बोर्ड की सफाई
फिल्म का मेजर मोहित शर्मा के जीवन से प्रेरित होने का आरोप लगने पर उनके माता-पिता ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट के निर्देश पर CBFC ने फिल्म की विस्तृत जांच कर स्पष्ट किया कि इसका मेजर मोहित शर्मा के जीवन, मिशन या किसी वास्तविक घटना से कोई संबंध नहीं है। फिल्म मेकर भी अपने डिस्क्लेमर में यही बात दोहराते हैं और इसे पूर्णतः काल्पनिक बताते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+