Dhurandhar 2 paid preview collection: धुंरधर 2 ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, इतने करोड़ रुपये पहुंचा कलेक्शन
Dhurandhar 2 Paid preview Collection: Ranveer Singh की स्पाई थ्रिलर फिल्म Dhurandhar 2 रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चर्चा बटोर रही है। फिल्म के पहले भाग Dhurandhar को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और इसकी सफलता के बाद से ही इसके सीक्वल का इंतजार किया जा रहा था। अब दूसरी किस्त ने एडवांस बुकिंग के जरिए ही शानदार शुरुआत कर दी है और रिलीज से पहले कई रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है।

विदेशों में प्री-सेल्स का शानदार प्रदर्शन
फिल्म की रिलीज में अभी लगभग एक सप्ताह का समय बाकी है, लेकिन इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी प्री-सेल्स काफी मजबूत रही है। निर्देशक Aditya Dhar की इस फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में पहले वीकेंड के लिए करीब 2.8 मिलियन डॉलर का कारोबार कर लिया है। प्रीमियर एडवांस सेल्स की बात करें तो यहां लगभग 8,74,490 डॉलर की कमाई दर्ज की गई है। इस दौरान 671 स्थानों पर कुल 1,589 शोज के लिए टिकट बिक चुके हैं, जो फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को दर्शाता है।
कनाडा में तोड़ा 'एनिमल' का रिकॉर्ड
कनाडा के बॉक्स ऑफिस पर भी 'धुरंधर 2' ने प्रभावशाली शुरुआत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां पहले वीकेंड के लिए 40 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिनकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये आंकी गई है।
इस प्रदर्शन के साथ फिल्म ने Ranbir Kapoor की सुपरहिट फिल्म Animal के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में कनाडा में इसकी टिकट बिक्री एक लाख के आंकड़े को भी पार कर सकती है।
भारत में भी तेज़ी से बिक रहे टिकट
देश में फिल्म की एडवांस बुकिंग 7 मार्च से शुरू हुई थी। ट्रेलर रिलीज होने के बाद निर्माताओं ने 18 मार्च को कुछ शहरों में पेड प्रीव्यू शो आयोजित करने की घोषणा की। Jio Studios और B62 Studios के सहयोग से बनी यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में अब तक लगभग 4,10,444 टिकट बिक चुके हैं। बिना ब्लॉक की गई सीटों से फिल्म की प्री-सेल्स करीब 21.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर यह आंकड़ा लगभग 26.51 करोड़ रुपये हो जाता है। भाषा के आधार पर देखें तो हिंदी वर्जन के लिए सबसे अधिक 3,81,328 टिकट बिके हैं। इसके अलावा डॉल्बी सिनेमा (हिंदी) में 250, कन्नड़ में 648, तमिल में 17,607, तेलुगु में 9,441 और मलयालम में 1,170 टिकटों की बिक्री दर्ज की गई है। इन आंकड़ों को देखते हुए माना जा रहा है कि 'धुरंधर 2' रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई कर सकती है और नए रिकॉर्ड स्थापित करने की क्षमता रखती है।












Click it and Unblock the Notifications