Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ranveer Singh-Deepika Padukone की क्या है जाति? कौन-सा धर्म फॉलो करता है कपल? ये है पूरा सच

Ranveer Singh-Deepika Padukone Caste: बॉलीवुड की पॉपुलर पावर कपल्स में से एक रणवीर सिह और दीपिका पादुकोण के साथ गत 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को एक ऐसी डरावनी घटना हुई जिसने सबको हैरान कर दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं पुरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में दहशत फैल गई है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की सुरक्षा बढ़ी
दरअसल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद कपल ने अपने मुंबई घर की सिक्योरिटी काफी बढ़ा दी है।

Ranveer Singh

रणवीर सिंह को वॉइस मैसेज से मिली धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर रणवीर सिंह को एक अनजान सेंडर से एक धमकी भरा WhatsApp वॉइस नोट मिला था जिसमें कथित तौर पर लगभग 10 करोड़ रुपए की भारी रकम की मांग की गई थी।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से भेजी गई धमकी

इससे पहले गत 1 फरवरी 2026 को मुंबई के जुहू इलाके में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी जिसमें बिश्नोई गैंग के शामिल होने की खबर थी। वहीं साल 2025 में सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर भी ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी।

मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अभी रणवीर सिंह को मिली धमकी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एक्टिविटीज के बीच संभावित लिंक की जांच कर रहे हैं, जिसने हाल ही में कई हाई-प्रोफाइल एंटरटेनमेंट हस्तियों को टारगेट किया है।

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की पर्सनल लाइफ पर चर्चा

इसी बीच सोशल मीडिया से लेकर गूगल पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की बातें सर्च की जा रही हैं। लोग कपल के बारे में कई तरह की चीजें जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे है। इन्हीं में से एक है पावर कपल की जाति और धर्म।

क्या है रणवीर सिंह की जाति? कौन-सा धर्म मानते हैं एक्टर?

-बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक सिंधी हिंदू परिवार से हैं। उनके पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी और मां का नाम अंजू भवनानी है। उनका पैतृक परिवार कराची, सिंध का रहने वाला था और 1947 के बंटवारे के बाद मुंबई आ गया था। उनका पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है, लेकिन उन्होंने आसानी के लिए सरनेम हटा दिया है।

-भवनानी (Bhavnani) मुख्य रूप से सिंधी समुदाय का एक उपनाम (Surname) है, जो अक्सर सिंध प्रांत (अब पाकिस्तान में) से संबंधित परिवारों से जुड़ा होता है। ये नाम भवानी शब्द से संबंधित हो सकता है जो देवी दुर्गा या पार्वती का प्रतीक है और ये उत्तर भारत में पंजाबी/सिंधी समुदाय में प्रचलित है।

-ये लोग आमतौर पर सिंधी खत्री या अरोड़ा समुदाय से संबंधित होते हैं। ऐसे में रणवीर सिंह और उनका पूरा परिवार हिंदू धर्म और रीति-रिवाजों को फॉलो करता है।

दीपिका पादुकोण की क्या है जाति? कौन-सा धर्म करती हैं फॉलो?

-बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की पत्नी और देश के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की लाडली बेटी एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'ओम शांति ओम' से उन्होंने बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान नजर आए थे।

-दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड फिल्म 'xXx: Return of Xander Cage' से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत का नाम रोशन किया है। वह कई बड़े ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर हैं और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए Live Love Laugh Foundation भी चलाती हैं।

-दीपिका पादुकोण कोंकणी सारस्वत ब्राह्मण हैं, जो कोंकण क्षेत्र का एक हिंदू ब्राह्मण ग्रुप है। उनका परिवार मूल रूप से मैंगलोर, कर्नाटक का रहने वाला है और कोंकणी भाषा बोलता है। ऐसे में एक्ट्रेस और उनका पूरा परिवार हिंदू धर्म को फॉलो करता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+