Ranveer Singh ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, तो कांग्रेस के लिए मांगे वोट, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
Ranveer Singh Deepfake Video: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो काफी चर्चा में है। जिसमें दावा किया गया कि अभिनेता ने कांग्रेस पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोट मांगे हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। आइए जानते हैं कि इस वीडियो में कितनी सच्चाई है।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में वाराणसी पहुंचे थे। जहां उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन और फैशन डि़जाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आए। इस दौरान सभी ने काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन भी किए। अब वायरल हो रहे इस वीडियो में रणवीर सिंह कांग्रेस पार्टी का समर्थन करते हुए नजर आए। लेकिन एक्टर का ये वीडियो फेक है।

AI की मदद से कुछ लोगों ने रणवीर सिंह की वीडियो के साथ छेड़छाड़ की है। इस वीडियो में उन्हें ये कहते हुए देखा जा सकता है कि, 'मोदी जी का उद्देश्य यही था कि, वो सेलिब्रेट करें हमारी दुखी हुए जीवन को, हमारी बेरोजगारी और महंगाई को. क्योंकि अब जो भारत है वो अब अन्याय काल की तरफ ऐसे स्पीड़ से बढ़ रहा है, इसीलिए हमें हमारे विकास और न्याय को मांगना कभी नहीं भूलना चाहिए इसलिए सोचो और वोट दो।'
इस फेक वीडियो में रणवीर सिंह के होंठ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी ऑडियो के साथ छेड़खानी की गई है। असल में उन्होंने किसी भी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं किया। बल्कि काशी आने का अपना अनुभव साझा किया। एक्टर का ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। फिलहाल ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
जो असली वीडियो उसमें रणवीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, 'मोदी जी का ये ही उद्देश्य था कि वो अपने कल्चर को सेलिब्रेट करें, क्योंकि हम जो भारत के लोग है वो मॉडर्निटी की तरफ स्पीड से बढ़ रहे है। इसीलिए हमें हमारी संस्कृति और कल्चर कभी नहीं भूलना चाहिए।' इसके अलावा एक्टर ने काशी आने का अद्भूत अनुभव साझा किया और कहा कि पहले की तुलना में यहां काफी विकास हुआ है। बता दें कि, इससे पहले आमिर खान की वीडियो के साथ भी छेड़छाड़ हुई और इस मामले में उन्होंने FIR दर्ज करवाई।












Click it and Unblock the Notifications