रणवीर सिंह ने अपने 93 साल के नाना के साथ किया ऐसा डांस, लोग बोले- ये है एक्टर की एनर्जी का राज

Ranveer Singh and Dadu Dance: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की इस फिल्म ने गत 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 63 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं अभी भी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। इस बीच रणवीर सिंह ने अपने 93 साल के नाना से फैंस को मिलवाया है।

रणवीर सिंह ने अपने 93 साल के नाना के साथ किया डांस
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इस समय फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। रणवीर सिंह कभी अपनी फिल्म का टी-शर्ट पहने दिखाई देते हैं तो कभी गाने व पोस्टर शेयर करते नजर आते हैं। वहीं अब रणवीर सिंह ने अपने 93 साल के नाना को सोशल मीडिया पर इंट्रोड्यूस करवाया है।

ranveer singh

रणवीर सिंह का डांस वीडियो हो रहा है वायरल
ये पहली बार है जब रणवीर सिंह ने अपने नाना के साथ अपनी कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। रणवीर सिंह और उनके नाना की तस्वीरें देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। वहीं एक वीडियो में रणवीर सिंह अपने नाना के साथ अपनी फिल्म के गाने पर डांस करते भी नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह का डांस देखकर लोग उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर वह इतनी एनर्जी कहां से लाते हैं।

फिल्म के नाम की टी-शर्ट में नजर आए नाना
रणवीर सिंह और उनके 93 साल के नाना का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के फेमस सॉन्ग 'वॉट झुमका' लिखी हुई हुडी में नजर आ रहे हैं। वहीं उनके नाना ने टीम रॉकी की टी-शर्ट पहनी हुई है। वीडियो में रणवीर सिंह अपने नाना के साथ 'झुमका गिरा रे' पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक दूसरे वीडियो में रणवीर सिंह कहते हैं- टिक्की छोड़ो टकीला लाओ।

लोगों ने वीडियो पर किए ऐसे कमेंट्स
रणवीर सिंह और उनके नाना का ये डांस वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद जरीन खान, दर्शन कुमार, रिद्दिमा पंडित, संजय कपूर, कुब्रा सैत समेत कई सेलेब्स ने इस पर कमेंट किया है और इस जोड़ी को जानदार बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+