रणवीर सिंह ने पेशी के लिए पुलिस से मांगी दो हफ्ते की मोहलत, 22 अगस्त को दर्ज होना था बयान
न्यूड फोटोशूट के मामले में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को कल यानी 22 अगस्त को चेंबूर पुलिस स्टेशन में पेश होना था। हालांकि अब एक्टर ने पेशी के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है।
मुंबई, 21 अगस्त: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर पर महिलाओं की भावनाएं आहत करने का भी आरोप लगाते हुए एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। इसके बाद पुलिस ने अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है। खबर के मुताबिक रणवीर ने पुलिस से अपना बयान दर्ज कराने के लिए थोड़ा और समय मांगा है।

दरअसल रणवीर सिंह ने इंटरनेशनल पेपर मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था, जिसके बाद से वे लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। तस्वीरें वायरल होने के बाद रणवीर पर महिलाओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए मामला तक दर्ज कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी किया था।
हालांकि, इस बीच एक पत्र के माध्यम से एक्टर ने अगले दो हफ्तों तक पुलिस के सामने ना पेश हो सकने की बात कही। अब सोमवार को पुलिस तय करेगी कि एक्टर को अगली जांच में कब शामिल होना होगा।
बताते चलें कि न्यूड फोटोशूट मामले में बीते दिनों रणवीर सिंह को नोटिस देने पुलिस उनके घर पहुंची थी। 16 अगस्त तक ये नोटिस सौंपा जाना था, लेकिन एक्टर की गैरमौजूदगी के चलते पुलिस बिना नोटिस दिए ही वापस आ गई।
गौरतलब है कि बीते महीने एक मैगजीन के लिए एक्टर ने फोटोशूट कराया था, जिसमें एक्टर अपनी मस्कुलर बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे थे। लेकिन ये तस्वीरें इंटरनेट पर छाने के बाद से एक्टर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications