फोटोशूट बना मुसीबत, महिलाओं की भावनाएं आहत करने के जुर्म में रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज

रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब एक्टर के लिए उनकी ये तस्वीरें परेशानी का सबब बनती दिख रही हैं। दरअसल, रणवीर के न्यूड फोटोज को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है।

मुंबई, 25 जुलाई: रणवीर सिंह की पेपर मैगजीन की तस्वीरें जबसे सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, एक्टर सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर ने तस्वीरों को लेकर जमकर वाहवाही भी लूटी और ट्रोलर्स के निशाने पर भी आए। लेकिन चर्चा का विषय बने एक्टर के लिए उनकी ये न्यूड तस्वीरें अब परेशानी का सबब बनती दिख रही हैं। जी हां! आपको जानकर हैरानी होगी कि रणवीर की इन तस्वीरों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत किसी शख्स द्वारा महिलाओं की भावनाओं को आहत करने को लेकर दर्ज कराई गई है।

फोटोशूट को लेकर केस दर्ज

फोटोशूट को लेकर केस दर्ज

पुलिस द्वारा दाखिल इस शिकायत में रणवीर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। एक्टर के लिए उनकी ये तस्वीरें उन्हें परेशानी में डालती दिख रही हैं।

मिमी चक्रवर्ती ने की आलोचना

मिमी चक्रवर्ती ने की आलोचना

बताते चलें कि रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने कहा था कि अगर महिलाएं इस तरह की तस्वीरें शेयर करतीं, तो क्या उनकी भी सराहना की जाती?

यूजर्स ने किया रिएक्ट

यूजर्स ने किया रिएक्ट

रणवीर सिंह ने ये फोटोशूट पेपर मैगजीन के लिए करवाया है। एक्टर की इन न्यूड तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। जहां कुछ लोग एक्टर की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोग इन तस्वीरों के लिए उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।

जमकर हुई आलोचना

जमकर हुई आलोचना

वहीं ऐसे सेलेब्स की भी कमी नहीं, जो इसे एक्टर का पर्सनल मैटर बताकर पल्ला झाड़ते दिखे। इसके साथ ही एक्टर का ये फोटोशूट वायरल होते ही कई एक्ट्रेस एक्टर की आलोचना करने लगीं।

स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट

स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर रणवीर के समर्थन में उतरीं और बोलीं कि समाज में और भी कई मुद्दे हैं। उनपर ध्यान देने की जरूरत है। ये कोई नैतिक मु्द्दा नहीं है। स्वरा की ये प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई।

क्या बोलीं शर्लिन?

क्या बोलीं शर्लिन?

हाल ही में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने भी रणवीर सिंह के लुक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक्ट्रेस इस कदर रणवीर के फोटोशूट पर गुस्साईं कि उन्होंने लंबा चौड़ा ट्वीट कर डाला। एक्ट्रेस ने कहा कि यही काम हम करें तो चरित्रहीन बता दिया जाता है।

सुर्खियों में रणवीर सिंह

सुर्खियों में रणवीर सिंह

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर जल्द ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। वहीं आजकल रणवीर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने इस बोल्ड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+