Ranveer Allahbadia Row: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया पर कार्रवाई तय, महिला आयोग के बाद NHRC ने लिया संज्ञान

Ranveer Allahbadia Row: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की मुश्किलें कम होने नाम नहीं ले रही है। अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग(NHRC) ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। और वीडियो को हटाने को लेकर यूट्यूब को पत्र लिखा है।

'इंडियाज गॉट लैटेंट' के एक यूट्यूब एपिसोड के दौरान अल्लाहबादिया द्वारा की गई टिप्पणियों को लेकर अब विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शो के आयोजक के साथ ही कई कलाकारों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

Ranveer Allahbadia Row

यूट्यूब से तत्काल वीडियो हटाया जाए- NHRC

NHRC के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने यूट्यूब की पब्लिक पॉलिसी हेड मीरा चट को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि "यूट्यूब से संबंधित एपिसोड/वीडियो को हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए। ऐसी सामग्री को हटाने से पहले, आपको संबंधित पुलिस अधिकारियों को चैनल और विशिष्ट वीडियो का विवरण प्रस्तुत करना होगा, जहां आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए एफआईआर दर्ज की गई है।'

अल्लाहबादिया ने मांगी माफी

वहीं बढ़ते विवाद के बीच यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने माफी मांग लिया है। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि, वो कोई जस्टिफिकेशन नहीं देंगे, बस माफी चाहते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी लोगों में आक्रोश है। लोग सोशल मीडिया पर अल्लाहबादिया को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और सरकार से कार्रवाई की मांग की है।

महाराष्ट्र महिला आयोग के दर्ज कराई शिकायत

महाराष्ट्र महिला आयोग के द्वारा यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के आयोजकों के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।

दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शो में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+