बच्चन परिवार की बहू बनने वाली थीं रानी मुखर्जी, फिर होने वाले ससुर अमिताभ बच्चन के साथ की ऐसी हरकत कि.......

Abhishek Bachchan and Rani Mukerji: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। पिछले कुछ समय से कहा जा रहा था कि अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच मनमुटाव चल रहा है और हो सकता है कि दोनों जल्द ही तलाक ले लें। हालांकि कपल ने इस बारेमें अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा था अभिषेक बच्चन का नाम
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय से शादी करने से पहले अभिषेक बच्चन का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ सगाई तक कर ली थी लेकिन कई कारणों के चलते ये सगाई टूट गई थी। वहीं एक समय पर मॉडल और एक्ट्रेस दीपानिता शर्मा के साथ भी अभिषेक बच्चन का अफेयर चला था।

rani mukerji

रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्च का रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के प्यार में भी पागल थे। खबर थी कि रानी मुखर्जी बच्चन परिवार की बहू बनने वाली थीं लेकिन अचानक ही कपल का ब्रेकअप हो गया था जिसके बारे में जानकर लोग हैरान हो गए थे। जानकारी के अनुसार रानी मुखर्जी बच्चन परिवार के बहुत करीब मानी जाती थीं। उस समय बी टाउन में चर्चाएं थीं कि रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की शादी हो सकती है।

करिश्मा से सगाई टूटने के बाद रानी की हुई थी एंट्री
अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी ने 'बंटी और बबली', 'कभी अलविदा न कहना' और युवा जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। फिल्म 'बंटी और बबली' में इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। करिश्मा कपूर से सगाई टूटने के बाद ही अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। रानी बच्चन परिवार के काफी नजदीक आ गई थीं।

अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्में
रानी मुखर्जी ने अभिषेक बच्चन के पिता अमिताभ बच्चन के साथ भी बहुत सारी फिल्मों में काम किया था जिसमें कभी खुशी कभी गम, ब्लैक, बंटी और बबली, कभी अलविदा न कहना, बाबुल का नाम शामिल था। उस समय रानी मुखर्जी अपने करियर के पीक पर थीं। लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि रानी और अभिषेक का रिश्ता किसी अंजाम तक नहीं पहुंच पाया था।

रानी मुखर्जी ने अमिताभ बच्चन को किया था किस
ऐसे में रानी मुखर्जी अचानक ही बच्चन परिवार से दूर हो गई थीं। कहा जाता है कि इसके पीछे का कारण फिल्म 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी का किसिंग सीन था। आपको बता दें कि ये किसिंग सीन रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन के पिता अमिताभ बच्चन के बीच फिल्माया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि रानी मुखर्जी फिल्म 'ब्लैक' में अमिताभ बच्चन के साथ किसिंग सीन करें। लेकिन रानी मुखर्जी ने अमिताभ बच्चन के साथ इस किसिंग सीन को करने के लिए हामी भर दी थी।

रानी मुखर्जी से नाराज हो गई थीं जया बच्चन
कहते हैं कि रानी की इसी हरकत पर जया बच्चन काफी नाराज हो गई थीं। ये भी कहा जाता है कि फिल्म 'ब्लैक' के रिलीज होने के बाद रानी मुखर्जी के पैरेंट्स अभिषेक के रिश्ते के लिए बच्चन परिवार से मिलने गए थे लेकिन उस समय जया बच्चन ने ही इस रिश्ते के लिए साफ इनकार कर दिया था।

रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन का ब्रेकअप
इस घटना के बाद रानी मुखर्जी ने अभिषेक बच्चन से बात करना बंद कर दिया था। इसके बाद साल 2007 में अभिषेक बच्चन ने पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ शादी कर ली थी। वहीं रानी मुखर्जी बॉलीवुड फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+