रानी मुखर्जी ने जीता नेशनल फिल्म अवॉर्ड, जानें कितने करोड़ की हैं मालकिन, कैसे होती है पैसों की बरसात?
Rani Mukerji Net Worth: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि रानी मुखर्जी ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।
रानी मुखर्जी ने जीता नेशनल फिल्म अवॉर्ड
जानकारी के अनुसार रानी मुखर्जी को फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। एक्ट्रेस की ये फिल्म साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अशिमा छिब्बर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रानी मुखर्जी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं और उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी।

फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के लिए मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
-इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक भारतीय महिला 'देबिका चटर्जी' अपने परिवार के साथ नॉर्वे में रहती है। जब नॉर्वे के अधिकारी उसके बच्चों को छीन लेते हैं तो वह महिला अपने दोनों बच्चों की कस्टडी वापस पाने के लिए खूब संघर्ष करती है। फिल्म में एक मां की ममता को बहुत ही अच्छे तरीके से दिखाया गया है।
-रानी मुखर्जी भले ही कम फिल्मों में नजर आती हैं लेकिन वह जिस भी मूवी में काम करती हैं, लोग उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थकते। रानी मुखर्जी के दमदार एक्टिंग की चर्चा हर जगह होती है।
बांग्ला फिल्म से शुरू किया था एक्टिंग करियर
आपको बता दें कि रानी मुखर्जी ने सबसे पहले बांग्ला फिल्म में काम किया था जो उनके पिता राम मुखर्जी ने ही बनाई थी। इसके बाद रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड में फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म से रानी मुखर्जी ने लोगों के दिल में अलग जगह बना ली थी। इसके बाद रानी मुखर्जी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और दर्शकों को एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दीं।
रानी मुखर्जी की कुल संपत्ति और कमाई
-आपको बता दें कि फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने के साथ साथ रानी मुखर्जी ने खूब दौलत भी कमाई है। यही कारण है कि आज वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।
-द फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक रानी मुखर्जी ने अब तक कई फिल्मों और विज्ञापनों में काम किया है। ऐसे में उनकी कुल संपत्ति लगभग 210 करोड़ रुपए के आसपास है। 2000 के दशक में रानी मुखर्जी सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हुआ करती थीं।
-एक समय पर रानी मुखर्जी के साथ बड़े बड़े एक्टर्स से लेकर फिल्म मेकर्स तक काम करना चाहते थे। हालांकि बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा से शादी करने के बाद रानी मुखर्जी ने फिल्मों में काम करना काफी कम कर दिया है।
रानी मुखर्जी की शादी और करोड़ों का घर
-रानी मुखर्जी अपने पति आदित्य चोपड़ा के साथ मुंबई में एक बहुत ही लग्जीरियस और आलीशान घर में रहती हैं। उस घर की कीमत करीब 8 करोड़ रुपए के आसपास है। रानी मुखर्जी ने मुंबई के एक पॉश इलाके में अपना एक अपार्टमेंट भी खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपए है।
-आपको बता दें कि साल 2004 में रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा के साथ शादी कर ली थी। आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी की एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम उन्होंने आदिरा चोपड़ा रखा है।
रानी मुखर्जी का क्लासिक फैशन और प्रीमियम कार कलेक्शन
-रानी मुखर्जी की लाइफस्टाइल भी काफी लग्जीरियस है। रानी मुखर्जी क्लासिक फैशन करना पसंद करती हैं। इसके अलावा उन्हें महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है।
-आपको बता दें कि रानी मुखर्जी के पास कई लग्जीरियस गाड़ियां हैं जिसमें ऑडी ए8 डब्ल्यू12, मर्सिडीज बेन्ज ई क्लास और मर्सिडीज एस क्लास शामिल हैं। इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में हैं।












Click it and Unblock the Notifications