रानी मुखर्जी ने खोली थी ऐश्वर्या राय की पोल, फिर हुई ऐसी दुश्मनी, शूटिंग पर ही हुआ था ऐसा कांड
Aishwarya Rai and Rani Mukerji: बॉलीवुड में जहां कई सेलेब्स एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं, वहीं कुछ सेलेब्स के बीच बहुत ही गहरी दोस्ती है। हालांकि इंडस्ट्री में इस दोस्ती का टूट जाना भी आम बात है। ग्लैमर की दुनिया में कई स्टार्स ऐसे हैं जो कल तक अच्छे दोस्त थे वो आज एक दूसरे को फूटी आंख देखना भी पसंद नहीं करते हैं।
ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी की दोस्ती
पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी एक समय पर बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। आपको बता दें कि अचानक ही रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय के इस अच्छे रिश्ते में दरार आ गई और सालों बाद भी इनकी सुलह नहीं हो पाई है।

ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी के बीच कोल्ड वॉर
रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय दोनों ही बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेसेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में दमदार काम किया है। हालांकि रानी और ऐश्वर्या के बीच पहले कभी भी किसी भी तरह की राइवलरी नहीं थी लेकिन कुछ कारणों के चलते दोनों के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गया था और उस समय इसके खूब चर्चे भी हुए थे।
फिल्म 'चलते-चलते' की शूटिंग से शुरू हुई थी लड़ाई
रानी मुखर्जी ने भी इस बात को कंफर्म किया था कि ऐश्वर्या राय को उनसे दिक्कत थी। दरअसल ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी के रिश्ते में कड़वाड़ट आने की वजह बॉलीवुड के दो सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान थे। फिल्म 'चलते-चलते' में पहले रानी मुखर्जी की जगह ऐश्वर्या राय को कास्ट किया गया था।
ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रिश्ता
इस फिल्म में ऐश्वर्या राय को शाहरुख खान के साथ रोमांस करना था। वहीं शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक दिन सलमान खान ने फिल्म के सेट पर एक बड़ा सीन क्रिएट कर दिया था।
ऐश्वर्या को हटाकर रानी मुखर्जी को मिला रोल
इसके बाद शाहरुख खान जो फिल्म के निर्माताओं में से एक थे, उन्होंने ऐश्वर्या राय को फिल्म से हटाने का फैसला कर लिया था। इसके बाद ऐश्वर्या राय की जगह रानी मुखर्जी को कास्ट किया गया था। इस फिल्म से हटा दिए जाने से ऐश्वर्या राय को काफी धक्का लगा था।
ऐश्वर्या राय को लगा बड़ा धक्का
ऐश्वर्या राय को तब ज्यादा दुख हुआ जब उन्हें पता चला कि इस फिल्म में उनकी जगह उनकी दोस्त रानी मुखर्जी को कास्ट किया जा रहा है। ऐसे में ऐश्वर्या को लगा कि उनकी दोस्त रानी ने उन्हें चीट किया है। इसके बाद खबरें आईं कि रानी और ऐश्वर्या के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गया है।
रानी मुखर्जी ने खोली थी ऐश्वर्या राय की पोल
आपको बता दें कि जब एक्ट्रेस रानी मुखर्जी बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के मशहूर चैट शो कॉफी विद करण में करीना कपूर के साथ पहुंची थीं तो उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ अपने कोल्ड वॉर के बारे में खुलकर बात की थी।
'मुझे ऐश्वर्या के साथ कोई पर्सनल प्रॉब्लम नहीं है'
शो में रानी मुखर्जी ने कहा था- मुझे किसी से कोई समस्या नहीं है और मुझे ऐश्वर्या राय अब भी पसंद है। मुझे ऐश्वर्या के साथ कोई पर्सनल प्रॉब्लम नहीं है। मुझे लगता है कि ऐश को कोई समस्या हो सकती है क्योंकि उन्होंने फोन पर बात करना बंद कर दिया है और मैं उनसे कहीं भी सोशली नहीं मिली हूं। ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी की दोस्ती में आई दरार को 21 साल हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications