रानी मुखर्जी को रहा है इन दो सुपरस्टार पर क्रश, पहली बार सामने आईं तो हो गई थी हालत टाइट

मुंबई, 21 मार्च: फिल्म एक्ट्रेस रानी मुखर्जी आज यानी 21 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। रानी आज 44 साल की हो गई हैं। रानी मुखर्जी ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। बड़े फिल्मी परिवार से आने वाली रानी ने महज 16 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था रानी मुखर्जी की फिल्मों के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि कॉलेज स्कूल के वक्त रानी मुखर्जी को किन दो एक्टर पर क्रश था?

ये दो खान सितारे थे क्रश

ये दो खान सितारे थे क्रश

रानी मुखर्जी की बीते साल सैफ अली खान के साथ फिल्म 'बंटी और बबली-2' रिलीज हुई थी। रानी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची थी। शो में ही रानी नेअपने टीएनएज क्रेश के बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि आमिर खान और शाहरुख खान उनके क्रश थे।

शाहरुख आमिर को देख होती थी नर्वस

शाहरुख आमिर को देख होती थी नर्वस

रानी मुखर्जी ने बताया था जब वो आमिर खान और शाहरुख खान के साथ रोमांटिक सीन्स कर रही थीं तो काफी ज्यादा नर्वस थी। रानी ने कहा, आमिर के साथ 'गुलाम' और शाहरुख के साथ 'कुछ कुछ होता है' की शूटिंग में रोमांटिक सीन शूट करने में मेरी हालत पतली हो जाती थी।

ये दोनों मेरे टीएनएज क्रश

ये दोनों मेरे टीएनएज क्रश

रानी ने आगे कहा, शाहरुख और आमिर के लिए आप कह सकते हैं कि ये मेरे 'यंग क्रश' थे। आमिर को 'कयामत से कयामत तक' में पहली बार देखा था था और शाहरुख को 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' में देखा तो उन पर क्रश हो गया। 16-17 साल की उम्र में आमिर और शाहरुख के साथ काम करने का मौका मिला। जिन को सिल्वर स्क्रीन पर देखा था, उनके साथ रोमांस करना मुश्किल तो था। दिल बड़ा जोर से धड़कता था।

 रानी ने आदित्य से की है शादी

रानी ने आदित्य से की है शादी

रानी मुखर्जी ने यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा से शादी की है। दोनों ने साल 2004 में शादी की थी। कई साल तक डेट करने के बाद रानी और आदित्य ने इटली में परिवार वालों के बीच शादी की थी। कपल की एक बेटी आदिरा है।

रानी के नाम पर कई बड़ी फिल्में

रानी के नाम पर कई बड़ी फिल्में

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसमें- गुलाम, कुछ-कुछ होता है, बिच्छू, हर दिल जो प्यार करेगा, साथिया, चलते-चलते, मर्दानी, ब्लैक जैसी फिल्में शामिल हैं। रानी मुखर्जी को कई अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया है। रानी आखिरी बार बीते साल रिलीज हुई बंटी और बबली 2 में नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+