हिंदू नहीं, मुस्लिम हैं Rani Chatterjee, सबिया शेख है असली नाम, क्यों छुपाया अपना धर्म? क्या हुआ था उनके साथ?
Rani Chatterjee Religion: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी न सिर्फ अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि वह इंडस्ट्री की महंगी हीरोइनों में से एक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और लोगों के दिल में अपनी खास जगह बना ली है लेकिन क्या आपको पता है कि रानी चटर्जी हिंदू नहीं हैं। उनके धर्म को लेकर हमेशा ही कन्फ्यूजन बना रहता है। दरअसल उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए अपना नाम और धर्म बदला था।
रानी चटर्जी ने बदल लिया अपना धर्म?
आपको बता दें कि रानी चटर्जी ने अपना धर्म बदल लिया था लेकिन फिर भी लोग कन्फ्यूज हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह एक तरफ ईद मनाती हैं, तो दूसरी ओर छठ का पर्व भी बड़ी धूमधाम से मनाती हैं। अब रानी चटर्जी ने हाल ही एक इंटरव्यू में अपने धर्म को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया और सबकुछ क्लियर कर दिया है।

'रानी चटर्जी का असली नाम सबिया शेख है'
रानी चटर्जी ने एचएन न्यूज भोजपुरी को दिए इंटरव्यू में बताया है कि उनका असली नाम सबिया शेख है। वह मुस्लिम हैं। हालांकि बीच में उन्होंने अपना नाम बदलकर मिर्जा शेख रख लिया था। आपको बता दें कि रानी चटर्जी, उनका असली नाम नहीं बल्कि स्क्रीन नेम है।
रानी चटर्जी ने बताया असली धर्म, लोगों से मांगी माफी
-रानी चटर्जी ने बताया कि उन्हें उनके स्क्रीन नेम के कारण अक्सर ट्रोल किया जाता है, पर असल में वह हिंदू नहीं मुस्लिम हैं। उनका असली नाम सबिया शेख है और रानी चटर्जी स्क्रीन वाला नाम है। रानी चटर्जी ने बताया कि उन्होंने बीच में अपना नाम बदलकर मिर्जा शेख रख लिया था। इसे उन्होंने अपनी बेवकूफी बताया।
-रानी चटर्जी के मुताबिक उन्हें लगा था कि सबिया नाम उन्हें सूट नहीं करता है तो इसलिए उन्होंने कुछ और नाम रखने का फैसला कर लिया था और फिर अपना नाम मिर्जा शेख कर लिया। हालांकि रानी चटर्जी ने उस गलती के लिए लोगों से माफी मांगी और कहा कि सबिया शेख, उनके परिवार का दिया हुआ नाम है जिसे वह अपनाने लगी हैं।
सबिया शेख से कैसे बनीं रानी चटर्जी?
-रानी चटर्जी ने बताया नाम बदलने का किस्सा उनकी पहली फिल्म की शूटिंग से जुड़ा है, जिसमें वह एक मंदिर वाला सीन कर रही थीं। रानी ने बताया कि वह मुस्लिम हैं और इस बात को उन्होंने कभी किसी से नहीं छुपाया लेकिन जब वह अपनी पहली फिल्म में एक मंदिर वाला सीन कर रही थीं, तो उसमें उन्हें भगवान शिव के चरणों में सिर पटक-पटककर अपने पति के लिए दुआ मांगनी थी।
-इस फिल्म में रानी रानी चटर्जी के साथ मनोज तिवारी नजर आए थे। रानी ने आगे बताया- फिल्म के डायरेक्टर को लगा कि अगर पंडित को पता चल गया कि हीरोइन असल में मुस्लिम है तो कहीं वह शॉट लेने में आपत्ति न करें। इसलिए डायरेक्टर ने पंडित को मेरा नाम रानी बता दिया, जो असल में फिल्म में मेरे किरदार का नाम था।
-रानी चटर्जी के मुताबिक जिस समय उन्होंने पहली भोजपुरी फिल्म की थी, तब वह 10वीं क्लास में पढ़ रही थीं। उन्होंने सोचा कि किसी को भी इस बारे में पता नहीं चलेगा क्योंकि छोटी सी फिल्म है। तो सबिया शेख ने सब लोगों को अपना नाम रानी बता दिया और उसमें सरनेम चटर्जी जोड़ दिया। इस तरह वह सबिया शेख से रानी चटर्जी बन गईं और फिल्मों में इसी नाम से मशहूर हो गईं।
'भोजपुरी बवाल' में नजर आएंगी रानी चटर्जी
रानी चटर्जी जल्द ही रिएलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आएंगी, जो आगामी 2 अगस्त 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और कलर्स चैनल पर स्ट्रीम किया होगा। इसमें काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, नीलम गिरी, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और तेज प्रताप यादव समेत भोजपुरी के कई कलाकार दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications
