रणबीर कपूर के पिता बनने से क्या खुश हैं ताऊ रणधीर कपूर? दिया ऐसा रिएक्शन
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के पिता बनने पर उनके ताऊ जी यानी कि रणधीर कपूर ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी।
मुंबई, 2 जुलाई: बॉलीवुड के मोस्ट चार्मिंग और हैंडसम हंक रणबीर कपूर की हमेशा से ही फीमेल फैन फॉलोइंग ज्यादा रही है। ऐसे में उन्होंने एक्ट्रेस आलिया भट्ट से शादी कर लाखों फैन्स का दिल तोड़ दिया है। शादी के 2 महीने बाद आलिया भट्ट ने प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट कर सभी को हैरान कर दिया है। लेकिन इस खूशखबरी से कपूर खानदान में चारों तरफ खुशी की लहर है। वही अब रणबीर कपूर के पिता बनने पर उनके ताऊ जी यानी रणधीर कपूर ने पहली बार अपना रिएक्शन दिया है।

रणबीर कपूर के पिता बनने पर रणधीर कपूर का रिएक्शन
बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने हाल ही में फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की थी। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट कर सभी को हैरान कर दिया था। जिसके बाद से कपूर खानदान में खुशी की लहर है। आलिया भट्ट की इस गुड न्यूज पर लगातार तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। वहीं अब रणबीर कपूर के ताऊ जी यानी रणधीर कपूर ने पहली बार एक्टर के पिता बनने पर अपना रिएक्शन दिया है।

रणधीर कपूर ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
बता दें कि, आलिया भट्ट ने प्रेगनेंसी की खबर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में हैं। जहां फैंस उनको सोशल मीडिया के जरिए लगातार बधाइयां दे रहे हैं वहीं रणबीर कपूर का परिवार इस खुशी के मौके पर अलग-अलग तरह से खुशी जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि, रणबीर कपूर के ताऊ जी जानी की रणधीर कपूर ने 'ई-टाइम्स' संग बातचीत के दौरान रणबीर कपूर के पिता बनने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि, "बहुत अच्छी बात है. मैं बेहद खुश हूं"।
आलिया ने की थी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट
बता दें कि आलिया भट्ट ने 27 जून को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां बनने की खुशी फैंस के साथ शेयर की थी। आलिया ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में आलिया अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं और उनके साथ रणबीर कपूर भी मौजूद हैं। तस्वीर में आलिया ने उनके होने वाले बच्चे की सोनोग्राफी शेयर की थी। हालांकि उन्होंने दिल का इमोजी लगातार उसे छिपा रखा था। दूसरी तस्वीर एक शेर और शेरनी की थी। इन दोनों तस्वीरों को शेयर कर आलिया ने कैप्शन में लिखा, "हमारा बेबी जल्द आ रहा है"।

आलिया और रणबीर की अपकमिंग फिल्म
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ये फिल्म सभी सिनेमाघरो में 9 सितंबर को रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म की लंबे समय से शूटिंग चल रही थी। ये फिल्म रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। जिसके बाद दोनों ने 14 अप्रैल को शादी कर ली। अब दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications