क्या चाचा की तबीयत के बारे में रणबीर कपूर ने कहा था झूठ, रणधीर कपूर बोले- 'मुझे डिमेंशिया नहीं है, मैं ठीक हूं

क्या चाचा की तबीयत के बारे में रणबीर कपूर ने कहा था झूठ, रणधीर कपूर बोले- 'मुझे डिमेंशिया नहीं है, मैं ठीक हूं'

मुंबई, 01 अप्रैल: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने हाल ही में दिग्गज अभिनेता और अपने चाचा रणधीर कपूर की दिमागी हालत और तबीयत को लेकर कुछ दावे किए थे, जिसको अब खुद रणधीर कपूर ने नाकार दिया है। रणधीर कपूर ने अपने भतीजे रणबीर कपूर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रणबीर कपूर ने कहा था कि रणधीर कपूर को डिमेंशिया है, जो शुरुआती चरण में है। एक नए इंटरव्यू में रणधीर ने रणबीर की उनके स्वास्थ्य पर टिप्पणी को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वह 'बिल्कुल ठीक' हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रणबीर 'जो चाहते हैं वह कहने के हकदार हैं।'' बता दें कि डिमेंशिया एक दिमाग से जुजडी बीमारी होती हैं, जिसमें सोच, याद रखना और तर्क करने की शक्ति कम होती है। यह एक व्यक्ति के दैनिक जीवन और गतिविधियों में हस्तक्षेप करता है। जैसे-जैसे लोगों की उम्र होती जाती है, वे इस स्थिति के प्रति अधिक संवेदनशील होते जाते हैं।

रणधीर कपूर बोले- मुझे डिमेंशिया नहीं है, बिल्कुल ठीक हूं

रणधीर कपूर बोले- मुझे डिमेंशिया नहीं है, बिल्कुल ठीक हूं

रणबीर कपूर के दावों को खारिज करते हुए रणधीर ने साफ तौर पर इस बात से इनकार किया कि वह डिमेंशिया से पीड़ित हैं। ईटाइम्स से बात करते हुए रणधीर कपूर ने कहा, ''ऐसा कुछ नहीं हुआ है। बिल्कुल भी नहीं नहीं। मुझे डिमेंशिया नहीं है और मैं बिल्कुल ठीक हूं। मुझे अभी कुछ समय पहले ही कोविड हुआ था। लेकिन अब ठीक हूं।''

'रणबीर जो चाहे वो कह सकता है...'

'रणबीर जो चाहे वो कह सकता है...'

रणधीर कपूर ने आगे कहा, ''रणबीर की मर्जी, वह चाहे, वो कह सकते हैं। उसे कहने का हकदार है।" बता दें कि अप्रैल 2021 में करीना और करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर को कोरोना हुआ था। रणधीर कपूर कोरोना संक्रमित पाए गए थे, हालांकि वह इससे जल्दी ही ठीक हो गए थे।

क्या चाचा की तबीयत के बारे में रणबीर ने कहा झूठ

क्या चाचा की तबीयत के बारे में रणबीर ने कहा झूठ

हाल ही में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म '' शर्माजी नमकीन'' को रणबीर के पूरे परिवार ने देखा। ल्यूकेमिया से दो साल की लंबी लड़ाई के बाद अप्रैल 2020 में 67 साल की उम्र में ऋषि का निधन हो गया। एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा कि जब रणधीर ने फिल्म देखी, तो उनकी तत्काल प्रतिक्रिया थी ऋषि को फोन करो।

'चाचा ने कहा- 'पिताजी से कहो कि वह फिल्म में अद्भुत थे'

'चाचा ने कहा- 'पिताजी से कहो कि वह फिल्म में अद्भुत थे'

रणबीर ने कहा, "मुझे याद है जब मेरे पूरे परिवार ने इसे (शर्माजी नमकीन) देखा था, मेरे पिता के बड़े भाई, मेरे चाचा रणधीर कपूर, जो डिमेंशिया के शुरुआती दौर से गुजर रहे थे, वह फिल्म के बाद मेरे पास आए और कहा, 'पिताजी से कहो कि वह इस फिल्म में अद्भुतथे और वह कहाँ है, चलो उसे बुलाते हैं।''

रणधीर ने 10 महीने के अंदर खोए अपने दोनों भाई

रणधीर ने 10 महीने के अंदर खोए अपने दोनों भाई

राज कपूर के सबसे बड़े बेटे रणधीर कपूर ने दस महीने की अवधि में अपने दोनों भाइयों ऋषि और राजीव को खो दिया। राजीव का 58 साल की उम्र में पिछले साल फरवरी में निधन हो गया था। वहीं बहन रितु नंदा का भी 2020 में निधन हो गया। बता दें कि ऋषि के निधन के बाद फिल्म निर्माताओं ने रणबीर को वीएफएक्स का उपयोग करके फिल्म खत्म करने के लिए ऑन-बोर्ड करने पर विचार किया था। लेकिन आखिरकर भूमिका परेश रावल द्वारा निभाई गई थी।

भाई की आखिरी फिल्म की रणधीर ने की तारीफ

भाई की आखिरी फिल्म की रणधीर ने की तारीफ

शर्माजी नमकीन में ऋषि कपूर के प्रदर्शन के बारे में बोलते हुए, रणधीर ने कहा, "हमेशा की तरह, वह अच्छे थे। वह बहुत अच्छे अभिनेता थे। फिल्म अच्छी थी।" शर्माजी नमकीन फिल्म की शूटिंग ऋषि कपूर पूरी नहीं कर पाए थे। फिल्म में उनके बचे हुए किरदार को परेश रावल ने निभाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+