Randeep Hudda इस जगह 10 साल छोटी गर्लफ्रेंड से करेंगे शादी, महाभारत से है बड़ा कनेक्शन, एक्टर ने किया ऐलान
Randeep Hooda Lin Laishram Wedding: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थे। लंब समय से खबरें आ रही थीं कि एक्टर जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम संग शादी का ऐलान कर सकते हैं। अब आखिरकार रणदीप हुड्डा ने अपनी वेडिंग डेट अनाउंस कर दी।
रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तारीख अनाउंस कर यह भी बता दिया कि आखिर दोनों 29 नवंबर को कहां सात फेरे लेंगे। बाकि सेलेब्स की तुलना में रणदीप और लिन की शादी की थीम काफी अलग होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो, उनकी शादी की थीम का कनेक्शन महाभारत से होगा।

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी बॉलीवुड की शादियों में सबसे अलग होने वाली है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज शेयर करते हुए बताया कि 29 नवंबर को वह राजस्थान या फिर विदेश नहीं बल्कि एक ऐसी जगह शादी करने वाले हैं जिसका महाभारत के अर्जुन से गहरा कनेक्शन है।
रणदीप हुड्डा ने शादी की अनाउंसमेंट कर पोस्ट में लिखा, 'महाभारत में जिस जगह अर्जुन ने मणिपुर की प्रिंसेस चित्रांगदा से शादी की थी, हम उसी जगह दोस्तों और फैमिली के आशीर्वाद से सात फेरे लेने जा रहे हैं। हम बहुत खुश हैं कि हमारी शादी आप सबके आशीर्वाद से 29 नवंबर को होने वाली है।' इसके साथ ही एक्टर ने यह भी जानकारी दी कि शादी की रिसेप्शन पार्टी मुंबई में आयोजित होगी।
आपको बता दें कि, रणदीप हुड्डा अपने से 10 साल छोटी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम को काफी समय से डेट कर रहे थे। एक तरफ जहां रणदीप 47 की उम्र के हैं तो लिन की उम्र 37 है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार था। इस शादी के केवल कपल के खास दोस्त और उनके परिवार वाले शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications